Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कोरोना से बचाव के लिये खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने चलाया अभियान



बलिया : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बलिया द्वारा  शहर के होटलों सहित ढाबा  में किया  निरीक्षण कोरोना  से बचाव के विभिन्न उपाय बतलाया  होटल में कार्यरत कर्मचारियों को बताया। विभाग के अधिकारियों ने किचन की साफ सफाई बनाये रखने पर जोर दिया तथा व्यतिगत सफ़ाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दीपक श्रीवास्तव ने  होटलों में पाई गई कमियों के बाबत सुधार हेतु 2 दिन का समय दिया और चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा न करने पर उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी  चंद्र प्रकाश यादव,  नरेन्द्र कुमार व खाद्य सहायक , दया शंकर रहे। मुख्य खाद्य सुरक्ष अधिकारी बलिया ने बताया कि शासन के आदेशानुसार इस प्रकार की कार्यवाही जनपद सहित सभी तहसील क्षेत्रों में विभाग द्वारा अगले आदेश तक चलाई जाएगी ।                                           


रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments