Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी विधानसभा की बांसडीह डाकबंगला में बैठक



बांसडीह, बलिया । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी विधानसभा बांसडीह की एक बैठक बांसडीह डाकबंगला पर आयोजित की गई।बैठक के मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीत पाठक रहे।उन्होंने कहा कि  आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी व संगठन के बल पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में फतह हासिल करना है। 2022 के विधानसभा चुनाव में  भागीदारी संकल्प मोर्चा उत्तरप्रदेश में सरकार बनाएगी ।सभी लोग एकजुट होकर पार्टी की नीतियों से गाँवो में अवगत करावे। केंद्र व प्रदेश की सरकारों पर हमला करते हुए पुनीत पाठक ने कहा कि भाजपा के पास केवल दो तीन चीजे ही रह गई हैं।हिन्दू मुसलमान, गाय गोबर, भारत पाकिस्तान बाकी अगर ये चीजें हट जाए तो भाजपा के पास कोई चीज नही है।किसान परेशान है, महगाई चरम पर है। रोजमर्रा की बस्तुए दिन प्रतिदिन महंगी होती जा रही हैं गैस की कीमतें,डीजल पेट्रोल महंगा हो रहा हैं।लेकिन सरकार कुछ नही कर रही हैं।इसको केवल पोस्टर लगाने की होड़ मची है।सुभासपा सरकार का पुरजोर विरोध करेगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने छोटे छोटे दलों के साथ मिलकर एक मोर्चा बनाई है और इसका नाम  भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़ा जाएगा ।
बैठक में  संजय वर्मा ( ज़िला प्रभारी, जन अधिकार पार्टी), मांती राजभर, उमापति राजभर, रिंकू वर्मा, उमापति राजभर, बृजेश राजभर, शशिकांत वर्मा, लालजी राजभर, मिथिलेश राजभर आदि रहे।



रिपोर्ट : रविशंकर पांडेय

No comments