Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अधिवक्ता के घर चोरों ने ताला तोड़कर किया चोरी



बैरिया(बलिया): स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी अधिवक्ता राजकुमार श्रीवास्तव के घर में चोरों द्वारा कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित द्वारा लालगंज पुलिस को इसकी लिखित सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता राजकुमार श्रीवास्तव के अनुज राजेश श्रीवास्तव घर पर रहते थे। वह विगत 25 फरवरी को मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रयागराज गए थे। वहां से शनिवार की रात घर वापस आए तो देखा कि बाहर से मकान की दिवार से खिड़की उखड़ी हुई है। तब अंदर जाकर देखा तो एक कमरे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो कमरे से बक्से गायब थे, जो मकान से कुछ दूरी पर खेत में टूटे बक्से मिले। जिसमें रखे सोने-चांदी के गहनों के अलावा कपड़े व पांच हजार नकदी चोर चुरा ले गए थे।
पीड़ित राजेश ने बताया कि घर में कुछ दिन पूर्व मरम्मत का कार्य चल रहा था। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि मरम्मत कार्य में लगे मजदूर ही इस घटना का अंजाम दिए हैं।
                                                           


रिपोर्ट : वी चौबे

No comments