Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आठ मार्च का राशिफल:इस राशि वालों को आज मिलेगी खुशियों की सौगात


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। काफी दिनों बाद आज आप अपने प्रिय के लिए इतना समय निकाल पाएंगे। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी और एक दूसरे के लिए आपका प्यार बढ़ेगा। दफ्तर में काम का बोझ हल्का रहेगा जिससे आप भी राहत की सांस लेंगे। आज आपके बॉस और वरिष्ठ आपके साथ मिलकर किसी नए और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर चर्चा कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज सोच समझकर और अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें अन्यथा आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है। आप विद्यार्थी हैं तो कोई भी अहम फैसला सोच समझकर लें, आपका एक गलत फैसला आपके करियर को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने नए काम पर जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं इससे जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। व्यापार करने वाले लोगों को परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका कारोबार लोहे से जुड़ा है तो आज बड़ा लाभ मिलने का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपसी मतभेद खत्म होंगे और आपके रिश्ते में सुधार आएगा। हालांकि भविष्य में आप ऐसी गलती न ही दोहराएं तो बेहतर होगा। तोलमोल कर बात करना आप जरूर सीख लें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। छोटा ही सही आपको आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज भागदौड़ के कारण शारीरिक कष्ट संभव है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपको तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सुबह सुबह जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है जिससे आपका मूड काफी खराब रहेगा। घर से निकलने से पहले इस तरह की बातों को नजरअंदाज करें। आज आपके माता पिता भी आपसे नाखुश रहेंगे। आप जिस तरह से अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज कर रहे हैं इससे आपके अपनों को काफी दुख पहुंच रहा है। हद से ज्यादा क्रोध करने से आपके रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। आप अपने तेज तर्रार रवैये पर लगाम लगाएं। पैसों से जुड़ी समस्या और भी गहरी हो सकती है। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। दफ्तर में काम का दबाव अधिक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कुछ दिनों से आपके घर का माहौल कुछ ठीक नहीं चल रहा था जिससे आप काफी तनाव में थे लेकिन आज परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। परिजनों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होने से घर में एक बार फिर शांति लौट आएगी। जीवनसाथी की ओर से भरपूर सहयोग मिलेगा। घरेलू मुद्दों को सुलझाने में वे आपका पूरा साथ देंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ बढ़िया रहेगा। आज आपके पार्टनर का मूड कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन संभलकर रहने वाला है। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आप अपने आर्थिक निर्णय स्वयं ही लें। दूसरों के कहने पर पैसों से जुड़ा कोई काम न करें। कामकाज की बात करें तो आज आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती है। हालांकि आप समझदारी से परिस्थिति को संभाल लेंगे लेकिन भविष्य में आपको सावधान रहना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 4:55 बजे से दोपहर 2:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने की जरूरत है। छोटी छोटी बातों पर टेंशन लेने की आपकी आदत आपकी मानसिक शांति को भंग कर ही रही है। इससे आपकी सेहत भी कमजोर हो रही है। कल की चिंता करके आप अपना आज न बिगाड़े। आपका उग्र स्वभाव आज घरेलू कलह की वजह बन सकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपके कड़वे बोल आपको अपनों से दूर कर सकते हैं। बेहतर होगा आप सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। जीवनसाथी भी आपके रूखे व्यवहार से उदास रहेंगे। आप अपने जीवन में सुख और शांति चाहते हैं तो अपने दिमाग से नकारात्मक विचार निकाल दें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज धन लाभ का योग बन रहा है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके किसी काम में बाधा नहीं आएगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 5:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और इसका उचित फल आपको मिलेगा। आज पैसों को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। आप अपनी सूझबुझ से कुछ अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण और ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस समय कोई भी जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज आपको आलस और सुस्ती महसूस होगी। लगातार काम करने की वजह से आप ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर हो रहे हैं। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम की जरूरत है इसलिए आज कामकाज को अलग रखकर कुछ समय अपने लिए भी निकालें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2:40 से शाम 7:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज बेवजह आपका मन कुछ उदास रहेगा लेकिन परिजनों का प्रेम और सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी हालांकि खर्चों में कुछ वृद्धि होने की संभावना है। रोमांटिक लाइफ प्यार और गर्मजोशी से भरा हुआ रहेगा। आज आप अपनी शादी से जुड़ा फैसला ले सकते हैं। दफ्तर में आपका प्रदर्शन आज एकदम बढ़िया रहेगा। मुमकिन है आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा कर लें जिससे आपको काफी संतुष्टि मिलेगी। सेहत की बात करें तो आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका आपको मिलेगा और आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 27
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
ज्यादा चिंता करने से बचें, इससे सिर्फ आपकी सेहत खराब होगी। साथ ही आपकी परेशानियां कम नहीं होगी। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। आपके बॉस आपको प्रमोशन की खुशखबरी दे सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नत्ता बढ़ेगी और आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। इस समय आपको अपने भविष्य के लिए पैसा जोड़ने की जरूरत है इसलिए फिजूलखर्ची की अपनी आदत को बदलने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के मिजाज में रंगीनी रहेगी। शाम को दोस्तों के साथ आप छोटी पार्टी कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 10:25 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपका पूरा ध्यान आपकी सेहत पर होना चाहिए क्योंकि आज आपका स्वास्थ कुछ नरम रहेगा। बेहतर होगा कि आप पर्याप्त आराम करें। जीवनसाथी से कुछ मतभेद उभर सकते हैं अगर आप शांत रहेंगे तो शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में शांति चाहते हैं तो आपको एक दूसरे की भावनाओं का आदर करना होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज पैसों की चिंता दूर होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। दफ्तर में आप अपनी सारी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे लेकिन अपने कुछ सहकर्मियों से आप सावधान रहें। अपनी गोपनीय जानकारियां किसी से न बाटें। आपके स्वभाव में छोटा सा बदलाव आपके जीवन में बहुत कुछ बदल सकता है। बेहतर होगा आप इस बात पर ध्यान दें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप अपने जरूरी कार्यों की योजना पहले से ही बना लें ताकि आपके सभी काम समय पर पूरे हो जाएं। आज आप अपनी गुप्त जानकारियां दूसरों से बांटने से बचें अन्यथा लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। परिजनों के बीच आपसी प्रेम और लगाव देखकर आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो आज आपके उच्च अधिकारी आपसे सख्ती से पेश आ सकते हैं। इसका बड़ा खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। नया आर्थिक करार अंतिम रूप ले सकता है और आपको अच्छे खासे धन की प्राप्ति होगी। आपके जीवनसाथी का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा रहेगा। आप उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान करें जिससे उनका मूड अच्छा हो जाएगा। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक तंगी के कारण मन परेशान रहेगा। लगातार प्रयासों के बाद भी आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। बेहतर होगा आप अपनी गलतियों से सबक लें और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। दांपत्य जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आप बातचीत के द्वारा अपने रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश करें क्योंकि आपके बीच की गलतफहमियां और भी गहरी हो सकती हैं। आपके प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा आलस भरा रह सकता है। आप उबाऊ महसूस करेंगे और काम में आपका कुछ ज्यादा मन नहीं लगेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने नए कारोबार को लेकर आज यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपकी आज की मुलाकात यादगार रहेगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज अचानक आपके सामने कोई ऐसी परिस्थिति आ सकती है जिससे निपटने में आपको काफी दिक्कत होगी। आज आप संभलकर रहें। अपने कार्यस्थल पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखें। आपके कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपको परेशान करने के लिए गलत अफवाह फैला सकते हैं। ऐसी बातों से आपका काम भी प्रभावित हो सकता है इसलिए आप होशियारी से काम लें। आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी काम करने से पहले अपने साझेदार से सलाह जरूर लें। इस तरह उन्हें नजरअंदाज करना आपके कारोबार के लिए ठीक नहीं है। आप दोनों के बीच का तनाव आपके बनते काम को भी बिगाड़ सकता है। पैसों की बात करें तो आज आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में कलह रहेगी। आज बेवजह आपके जीवनसाथी का गुस्सा आप पर निकल सकता है। आज पूजा पाठ में भी आपका अधिक मन लगेगा। मानसिक शांति के लिए शाम को आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से शाम 6 बजे तक

डेस्क

No comments