Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एक किग्रा गांजा के साथ एक गिरफ्तार, जेल



मनियर ,बलिया।  पुलिस ने क्षेत्र के छितौनी ( दुर्गीपुर) निवासी बीके सिंह उर्फ बिट्टू सिंह पुत्र रामजी सिंह 22 वर्ष को एक
किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक विजय प्रकाश त्रिपाठी व हमराही कांस्टेबल विनय कुशवाहा, कांस्टेबल पंकज सिंह मनियर से घोघा चट्टी के तरफ शनिवार को करीब 10:40 बजे जा रहे थे कि गौरी शाहपुर मोड़ के पास एक व्यक्ति शक पका कर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागना चाहा। पुलिस ने बल प्रयोग कर उसे गिरफ्तार कर  थाने लायी ।तलासी में उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उक्त गांव निवासी अभियुक्त के विरुद्ध 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर गिरफ्तार अभियुक्त को चलान कर दिया।


रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

No comments