Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

यज्ञ से भगवत कृपा की होती है प्राप्ति - युवराज स्वामी


रेवती (बलिया) क्षेत्र के दलछपरा गांव स्थित रामखेलावन बाबा के स्थान पर आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के तीसरे दिन यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए रामानुजाचार्य युवराज स्वामी ने कहा कि यज्ञ करने से भगवत कृपा की प्राप्ति होती हैं । मनुष्यों के समस्त पाप समाप्त हो जाते है। यज्ञोवैविष्णु: अर्थात यज्ञ स्वयं भगवान विष्णु का स्वरूप है।

मृत्युलोक में श्रीमन नारायण यज्ञ देवता के रूप में विराजमान रहते हैं। यज्ञ करने से मनुष्य के अंदर के तीनों तत्वों तन , मन व धन का अहंकार रूपी पाप का शमन होता हैं। जिससे मनुष्य की बुद्धि व चित शुद्ध होता है। भगवान के प्रति भक्ति भाव की आसक्ति प्राप्त होती हैं। इस मौके पर पी एस पांडेय, सुधाकर मिश्र , डब्लू तिवारी , रजनीश कुमार, मोती लाल , भोली साहनी ,  राजू पांडेय आदि मौजूद रहे ।


रिपोर्ट - पुनीत केशरी 

No comments