Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

छ्त के सहारे घर में घुसे चोरों ने लाखों का सामान समेटा




रतसर(बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर अमडरिया मार्ग पर स्थित बबली गुप्ता के घर के पीछे से छत के सहारे घर में घुसे चोर एक कमरे में रखे बक्से को उठा ले गये।  चोरों ने बक्से को घर से बाहर निकालने के लिए अंदर से  बंद घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और बक्से को बाहर ले गये। टूटी हालत में बक्सा घर से कुछ दूरी पर नेटुहवा बाबा के स्थान पर मिला। घटना सोमवार की रात की है। चोरी के समय घर के लोग छत पर सो रहे थे। सुबह छत से नीचे आने पर घर में चोरी होने की जानकारी हुई।बबली गुप्ता ने बताया कि बक्से में जेवर सहित नकदी रखा था। चोर कुछ बर्तन भी ले गये है। मंगलवार को सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments