Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बेमौसम हुई बारीश ने किसानों के रोजी रोटी पर डाला संकट



मनियर, बलिया : क्षेत्र में शनिवार को आधी रात के बाद व रविवार की अलसुबह अचानक गर्ज तड़प के साथ आई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी रोजी रोटी पर संकट डाल दिया हैं। बारिश के कारण न केवल उनकी पक कर तैयार फसल को नुकसान पहुँचा बल्कि कटाई व मडा़ई प्रक्रिया को भी बाधित होने से किसानों के सामने दुरुह स्थिति पैदा कर दी है। गौरतलब हो कि लॉकडाउन के दौरान जरुरी परहेजों के साथ कृषि संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए शासन-प्रशासन द्वारा ढ़ील दिए जाने के बाद किसानों ने राहत की साँस ली थी। लॉकडाउन की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए किसानों ने मौसम की अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए किसी प्रकार से कटाई के साथ साथ  मडा़ई शुरु भी कर दी थी परन्तु इस बीच अचानक आई तेज बारिश से उनकी फसल को नुकसान पहुँचने से किसानों को भी ये लगने लगा है कि प्रकृति उनकी परीक्षा ले रही है।खेतों व खलिहानों मे एकत्रीत्र गेहूं के बोझ भीग जाने से किसानों की चिन्ता बढ़ गयी है।



रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments