Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

उपायुक्त ने की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा



बलिया: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट और मिशन की उपायुक्त अन्नपूर्णा गर्ग ने की। उन्होंने सभी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (आइएसबी) से ब्लॉकवॉर प्रगति की जानकारी ली। मिशन के अंतर्गत कितने स्वयं सहायता समूह संचालित हैं, उनमें कितने सक्रिय और कितने निष्क्रिय हैं इस पर विस्तार से चर्चा की। खास तौर पर समूह की महिलाओं द्वारा मास्क बनाने पर विचार विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक मास्क बनाने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए रा-मैटेरियल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। सभी विकासखंड के एडीओ आईएसबी ने ब्लॉकवार प्रगति की जानकारी दी।



रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments