Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

निराश्रितो में भोजन सामग्री वितरण



बांसडीह, बलिया :  एक तरफ जहाँ कोरोना वायरस के चलते पूरा देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं गरीबों के लिए भी भोजन पर संकट मंडराने लगा है। उसी परिप्रेक्ष्य में लॉकडाउन का अनुपालन करते हुए रविवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य , तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने निराश्रितों को भोजन सामग्री का वितरण किया।
"  नेता प्रतिपक्ष के निर्देश पर सपाइयों ने भी कसी कमर "
 रविवार को समाजवादी पार्टी बांसडीह विधानसभा अध्यक्ष  हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों निराश्रितों को भोजन सामग्री देकर शुभारम्भ किया गया। हरेन्द्र सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष व विधायक राम गोविंद चौधरी के निर्देश पर पिण्डहरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश तिवारी (छोटे) ने निराश्रितों को भोजन सामग्री वितरण किया। सपा के बांसडीह विधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद जी का सख्त निर्देश है कि बांसडीह विधानसभा के गरीबों कोई परेशानी नही होनी चाहिए। उसी के मद्देनजर  पिण्डहरा गांव से वितरण आरम्भ किया गया।  मैरिटार , कैथवली , सूर्यपुरा , शिवपुर , खड़ाइला सहित दर्जनों गांव में प्रशासन की मदद से असहाय लोगों भोजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। और लगभग लगभग पच्चीस हजार परिवारों को उनके भोजन के लिये राहत सामग्री प्रदान किये जाने की योजना बनी है।इसमें प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, रविन्द्र सिंह,दीनदयाल यादव, दीप्तमान सिंह राहुल,अजय तिवारी,बिनय गोंड़,चंदशेखर यादव, पिंटू,मुन्ना गोंड़,,दुर्गेश राजभर आदि रहे।


रिपोर्ट : रविशंकर पांडेय

No comments