Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

27 मई का राशिफल: जानें आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप कुछ निराश महसूस कर सकते हैं। इधर-उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान देने से अच्छा होगा कि आप ये सोचें कि कैसे अपने मन से इन नकारात्मक विचारों को निकाल सकते हैं। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित ना हो और खुद की खुशियों पर ज्यादा ध्यान दें। अगर आप थोड़ा सा और प्रयास करेंगे तो सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन की बात करें तो शांतचित्त रहकर ही आप अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार ला सकते हैं। आपको जितनी जल्दी गुस्सा आता है उतनी ही जल्दी आपका गुस्सा शांत भी होता है इसलिए आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आपको अपनी काबिलियत दिखाने का कोई सुनहरा मौका मिलेगा, बेहतर होगा आप इसका भरपूर लाभ उठाएं।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक




वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

भावनात्मक रूप से आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी करीबी से आज आपको धोखा मिल सकता है। यह समय दुखी और निराश होने का नहीं है बल्कि अपने सुनहरे भविष्य के सपने को पूरा करें। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं और यह सोचें कि जो होता है वह अच्छे के लिए होता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका कोई अटका हुआ कार्य आज पूरा होने से धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता भाई-बहन सभी का समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज छोटी मोटी समस्या आ सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप डॉक्टर से उचित सलाह लें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:55 तक




मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के कार्यों को ध्यानपूर्वक करें। इस समय आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो दूसरों से काफी पीछे रह जाएंगे। व्यापारियों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी। आज न तो कोई नुकसान होगा और न ही मुनाफा। अगर आप बड़ा फायदा चाहते हैं तो आपको कुछ अलग सोचना पड़ेगा। पैसों के मामले में आज संभलकर रहें। इस समय कोई भी जोखिम उठाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। यदि मनोबल में आप कमी महसूस कर रहे हैं तो अपने विचारों में सकारात्मकता लाएं। अपनों के साथ समय बिताएं, आपको काफी अच्छा महसूस होगा। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आपको संभलकर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक




कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अपनी सही सोच से आज आप अपने निजी जीवन की किसी गंभीर समस्या का समाधान कर पाएंगे। अपनों के साथ रिश्ते में एक बार फिर निकटता और मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से यदि आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज के दिन आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना हर काम पूरा करेंगे। इतना ही नहीं, आज आप अपने काम से संतुष्ट भी रहेंगे। व्यापारियों के लिए स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। व्यवसायिक मामलों को लेकर आज आप काफी उलझे हुए रहेंगे। आज आप अपनी मां को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। उनकी सेहत में गिरावट आने से आप काफी तनाव में रह सकते हैं। बेहतर होगा कि आप उनकी देखभाल में किसी तरह की कमी ना करें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 9:35 से शाम 5 बजे तक




सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप अपने दोस्तों को काफी मिस करने वाले हैं। अपने प्रिय मित्रों के साथ बिताए हुए मजेदार पल आज आपको बहुत याद आएंगे। वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप घर से ही वीडियो कॉल या वॉइस कॉल के जरिए अपने दोस्तों का हाल चाल लें। कामकाज की बात करें तो आज स्थिति कुछ तनावपूर्ण रहेगी। आप नौकरीपेशा हैं तो आपके बॉस आपसे नाराज रहेंगे। अच्छा यही होगा कि आप अपने काम के प्रति अधिक गंभीर रहें और उन्हें किसी तरह की शिकायत का मौका न दें। व्यापारियों को छोटा-मोटा नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आप अपने फैसले समझदारी से नहीं लेंगे तो आने वाले समय में आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो बाहर की टेंशन घर में न लाएं। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 11 बजे तक




कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर दूसरों से उलझने से बचें अन्यथा आपका आज का दिन बेवजह के झंझटों में पड़कर बर्बाद हो सकता है। विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी खूबी के कारण आज उच्च अधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। अगर आप इस काम को समय पर और सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज आप कोई बड़ी आर्थिक सौदेबाजी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि खाने-पीने के मामले में आप ज्यादा लापरवाही न करें। समय पर भोजन करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक




तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

बातचीत के द्वारा आप अपने जीवनसाथी के साथ चल रही सारी गलतफहमियां दूर कर सकते हैं। यदि आपके विश्वास में कमी आ गई है तो आपको एक दूसरे को फिर से समझने की जरूरत है। बेहतर होगा आप समय रहते अपने वैवाहिक जीवन में फैली नीरसता को दूर करें अन्यथा कहीं बहुत देर ना हो जाए। कामकाज की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आपको समय का ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। पैसों की बात करें तो आर्थिक तौर पर आज का दिन कुछ ठीक रहेगा। छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको अपने कर्जों से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक नहीं है। आप बोझिल और थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक




वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज किसी करीबी की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज कुछ राहत मिलने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत का फल उम्मीद के अनुसार ही मिलेगा। आज आपको कोई नया और अच्छा व्यवसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए आज आप खूब मेहनत करेंगे। आपकी काबिलियत देख वरिष्ठ भी आपकी तारीफ करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करते रहें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक




धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपको प्राप्त होगा। बच्चे आज आपके साथ ज़्यादा वक़्त गुजारना चाहेंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय उनके लिए भी निकालें। इससे आप भी राहत महसूस करेंगे। आज कोई पुराना रोग असहजता का कारण बन सकता है। आप लापरवाही न बरतें और ठीक से अपना इलाज करवाएं। आज वरिष्ठों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिलने से आप कुछ निराश रहेंगे। आप बस ईमानदारी से मेहनत करें और उन्हें शिकायत का एक भी मौका न दें। पैसों की बात करें तो आज धन हानि संभव है इसलिए अगर आज आप किसी नयी योजना पर काम करने या फिर निवेश का मन बना रहे हैं तो बेहतर होगा अपने इस फैसले को अभी आप टाल दें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 से 7:20 तक




मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपके जीवनसाथी काफी सूझ-बूझ व समझदारी भरा व्यवहार करेंगे जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। काम का दबाव आपको कुछ गुस्सेल बना सकता है। आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। हो सकता है आज आपके वरिष्ठ भी आपसे ज्यादा खुश न रहें इसलिए कोई भी गैरज़िम्मेदराना हरकत करने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से पेशा न आएं। उन्हें प्यार से समझाएं। आपमें से कुछ लोगों के लिए आज का दिन काफी दौड़-भाग भरा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:15 तक




कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अपने फालतू खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो आज ऋण लेने की नौबत आ सकती है। दांपत्य जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां उत्पन्न होने से आज आप काफी परेशान रहेंगे। अगर आपके जीवन में एक के बाद एक मुश्किलें आ रही हैं तो आप किसी करीबी से अपने मन की बात शेयर करें। आप बेहतर महसूस करेंगे। व्यापार में साझेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आज के दिन आपको अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की जरूरत है क्योंकि आपके गलत फैसले का परिणाम आपके साथ पूरे परिवार को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। दफ्तर के रुके हुए कार्य पूरे हो जाने से आप चैन की सांस लेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:20 तक




मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें नहीं तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बेहद रोमांटिक गुजरेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके छुपे हुए दुश्मन आपके खिलाफ कुछ षड़यंत्र रच सकते हैं। आप सावधान रहें। साथ ही अपने आसपास हो रही सभी गतिविधियों पर नजर रखें क्योंकि आज आपके काम का श्रेय कोई और ले जा सकता है। भविष्य की चिंता करके आप अपना वर्तमान खराब कर रहे हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दें और सफलता पाने के लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप दूसरों को प्रभावित करने के लिए ऐसे ही खर्च करते रहेंगे तो आने वाले समय में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक






डेस्क

No comments