Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तालाब में मिट्टी भरने को लेकर विवाद में मारपीट कई घायल




सिकन्दरपुर, बलिया । खेजुरी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में ग्रामसभा की गड़ही में माटी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएससी पहुंचाया जहां इनका इलाज चल रहा है। मुकेश सिंह द्वारा ग्रामसभा की गड़ही ने बुधवार को मिट्टी भरवा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे जितेन्द्र सिंह ने सार्वजनिक गड़ही होने का हवाला दे मुकेश सिंह को मिट्टी ीाभरने से मना किया। कहा कि इसमें गांव के दर्जनों लोगों का नबदान का पानी गिरता है। यह सुन मुकेश सिंह तमतमा उठे और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच मुकेश सिंह के पक्ष के लोगों ने जितेन्द्र सिंह (50) पर हमला बोल कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। यह देख रेखा सिंह (45) पत्नी जितेन्द्र सिंह व हर्ष प्रताप सिंह (20) पुत्र जितेन्द्र सिंह मौके पर पहुंच गये। इन्हें भी दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। उधर जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।



रिपोर्ट-हेमंत राय

No comments