Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

21 जून का राशिफल: जानें आज क्या कहतें हैं आपके सितारे




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आईटी सेक्टर या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है या आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ कोई ऐसा मौका लग सकता है जिससे आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। इस समय आपको अपने कारोबार के प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आपको अपने परिजनों के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें और उन्हें अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक


वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो अपने शानदार प्रदर्शन के लिए आज आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन वृद्धि संभव है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अचानक आपके सामने कोई समस्या खड़ी हो सकती है। यदि आप इस परेशानी से संभलकर निकल जाएंगे तो निश्चित रूप से फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों का प्रेम और सहयोग मिलने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको कितनी अच्छी तरह समझते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। आपका बजट संतुलित रहेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक


मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपके स्वभाव में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। वाणी में मधुरता रहेगी और आप सबके साथ विनम्रता से पेश आएंगे। इससे लोगों के बीच आपकी छवि काफी मजबूत होगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। कार्यभार अधिक रहने के कारण आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। हालांकि आपको ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों की बात करें तो अनावश्यक खर्च आपका बजट असंतुलित कर देगा। आप अपने खर्चों पर काबू रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको हृदय से जुड़ा कोई रोग है तो आज के दिन आपको बहुत संभल कर रहना होगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक


कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए आज आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। हालांकि इस बात की संभावना है कि आज आपको सफलता न मिले लेकिन इससे निराश होने की जगह आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपना प्रयास जारी रखें। मुमकिन है जल्द ही आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। सहकर्मियों के साथ बेवजह की बातों में समय नष्ट न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपको प्रशंसा और चापलूसी के बीच का फर्क समझना होगा अन्यथा आज कोई आपका फायदा उठा सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। बड़ा खर्च करने से बचें। सेहत की बात करें तो आज आपको बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक


सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। हाल ही में आपके द्वारा लिए हुए फैसलों का उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। इसके अलावा आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने की भी योजना बना सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो कठोर परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार फल न मिलने से आज आप काफी निराश रहेंगे। आप नौकरी बदलने का भी विचार कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। कोई उलझा हुआ व्यवसायिक मामला आज सुलझ सकता है और रुका हुआ काम दोबारा शुरू होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक


कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और अपने दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। आप अपनी रुचियों पर ध्यान देंगे जिससे आपका तनाव और दबाव कम होगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। करियर को लेकर यदि मन में कोई दुविधा है तो आज आपको किसी अपने से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है, खासतौर पर अगर आप वर्तमान नौकरी को छोड़कर कोई नई कंपनी ज्वाइन करना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। बड़े आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। अचानक कोई पुराना मुद्दा उभरने से घर का माहौल बिगड़ सकता है। हालांकि शाम तक सब कुछ शांत हो जाएगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक


तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पिताजी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिस कारण आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। बेहतर यही होगा कि आप समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन आपके वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आज आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्चा होने से पैसों को लेकर आपकी समस्या गहरी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक अपने सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें अन्यथा आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 10 बजे तक


वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अत्याधिक आत्मविश्वास में पड़कर आज कामकाज से जुड़ा कोई भी गलत निर्णय न लें। यदि आपका काम ऑटोमोबाइल, प्रिंटिंग प्रेस, गैस, पेट्रोल आदि से जुड़ा है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आज आप किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र की वित्तीय रूप से मदद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण ठीक रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। आज आप अपने बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की जरूरत है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा अपने बीच की गलतफहमी दूर करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपकी थकान बढ़ सकती है जिसका बुरा असर आपकी शारीरिक क्षमता पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक


धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस समय आपको अपनी कमजोरियों को दूर कर एक मजबूत व्यक्ति बनने की जरूरत है। सफल होने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी। यदि आप मन लगाकर और ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो जल्द ही कामयाबी आपके कदम चूमेगी। पैसों के मामले में आज आपके हाथ निराशा लगेगी। जिस आर्थिक मुनाफे की आप उम्मीद कर रहे थे उसके न मिलने से आप काफी तनाव में रहेंगे। आज पैसों को लेकर घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी भी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेना चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ने के कारण शारीरिक समस्याएं आपको घेर सकती हैं।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक


मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों के जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। हालांकि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह परिवर्तन आपके हित में होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। व्यापारियों को भी आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपके पास पैसा रहेगा लेकिन आज धन आसानी से आपके हाथ से सरक सकता है। अच्छा यही होगा कि वित्तीय मामलों में आप थोड़ा संभल कर रहें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि घर के बड़े आज आपसे ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप जो भी करें बहुत सोच समझकर अन्यथा अनजाने में ही सही आप अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक


कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पिछले कुछ समय से आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी जिस कारण आप काफी परेशान चल रहे थे लेकिन आज आप परिस्थिति में सुधार महसूस करेंगे। आपकी सोच में सकारात्मकता रहेगी और आपका खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से लौट आएगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। आपकी माता की सेहत में भी सुधार देखकर आपकी चिंता दूर होगी। पैसों की बात करें तो आपको अपने आर्थिक फैसले लेते समय जल्दबाजी करने से बचना होगा। बड़े मुनाफे के लिए आप गलत रास्ते न अपनाएं। वैवाहिक जीवन में अच्छे फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। पूजा पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा। ईश्वर की भक्ति करने से आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। घर के सदस्य भी आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें, आप महसूस करेंगे कि चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप समय निकालें और स्वयं पर भी ध्यान दें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। बेहतर होगा आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। देर रात तक जागकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से सुबह 10 बजे तक




डेस्क

No comments