Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

23 जून का राशिफल: जानें आज के दिन किन राशियों को सावधान रहने की हैं जरुरत



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा आज किसी से आपका झगड़ा हो सकता है। इस तरह के झंझटों में पड़कर आप अपना समय व्यर्थ न करें। बेहतर होगा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप सेल्स से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अपना टारगेट पूरा करने में आज कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को कोई भी नया काम हाथ में लेने से पहले पुराने कार्य को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आप नवीन विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आज आपको लगभग अपने हर प्रयास में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम मिल सकता है। करियर से जुड़ी चिंता आज दूर होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी हालांकि कोई भी बड़ा खर्चा करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ हंसी खुशी में आपका दिन गुजरेगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको लीवर से जुड़ी कोई परेशानी है तो लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को किसी भी तरह की गॉसिप का हिस्सा बनने से बचने की जरूरत है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने काम से काम रखें। इधर उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। वहीं दूसरी और अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आज आप अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपका यह निर्णय आने वाले समय में लाभकारी सिद्ध होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपकी तुनकमिजाजी के कारण घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन संभव है। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार को ठीक रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कुछ बोझिल और थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपके जीवन में जो चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन बावजूद इसके आप परिस्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। यदि आपके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने के लिए आपको काफी प्रयास करने पड़ सकते हैं। आज आपको कुछ बड़े समझौते भी करने पड़ सकते हैं। यदि पिता को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आ रही है तो आज उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन शुभ रहेगा। आर्थिक उन्नति का अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में संभलकर रहे हैं। आपके विरुद्ध षड्यंत्र हो सकता है। अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर नज़र रखें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पिता के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। उनके आशीर्वाद से आपके लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और उच्च अधिकारी आपके काम से संतुष्ट भी रहेंगे। चारों ओर आपकी तारीफ होगी और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपके व्यापार में आ रही कोई बड़ी बाधा आज दूर होगी और तेजी से आपके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन आपके बीच कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका तनाव कम होगा और शारीरिक रूप से भी आप तंदुरुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपका सामना स्वास्थ्य संबंधित समस्या से हो सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। गरिष्ठ भोजन से दूर रहें और समय पर भोजन करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है जिसे लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। इसके अलावा आप काफी दबाव भी महसूस करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो अत्याधिक आत्मविश्वास में पड़कर कोई भी गलत निर्णय न लें अन्यथा लाभ के स्थान पर नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। हालांकि आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा लेकिन अपनों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप व्यापार करते हैं तो इस समय कोई भी जोखिम उठाना आपके लिए ठीक नहीं है। बेहतर होगा आप अपने व्यवसायिक निर्णय सोच समझ कर लें। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें, जल्द ही आपके सारे सपने पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। जहां एक ओर माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपके प्रिय के गलत शब्द आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। अच्छा यही होगा कि आप खुद को शांत रखें और सही समय का इंतजार करें ताकि आप खुलकर एक दूसरे से बात कर सके। स्वास्थ्य की बात करें तो खान-पान के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में आज आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपको आसानी से धन की प्राप्ति नहीं होगी। ऐसे में आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। आप अपना प्रयास जारी रखें। नौकरी करने वाले लोगों पर आज काम का दबाव कम रहेगा और तय समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा और जरूरत पड़ने पर आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को कुछ नई रणनीतियां बनाने की जरूरत है ताकि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सके। अगर आप किसी नए व्यापार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो उचित सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौंपे पर जा सकते हैं। यदि आप सबके साथ मिलजुल कर काम करेंगे तो आपके लिए ये बेहद आसान हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि आपका यह परिश्रम आपको तरक्की के मार्ग पर ले जाएगा। अगर आप कीटनाशक संबंधित व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में आज कुछ सुधार संभव है। अपनी आमदनी से और ज्यादा बचत करने की कोशिश करें। घर का माहौल ठीक रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज भाई बहनों के साथ दिन बहुत ही मौज मस्ती में गुजरेगा। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का साथ मिलने से आपको काफी सुकून मिलेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों की बात करें तो आज उधार लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जब तक बहुत जरूरी न हो कर्ज न लें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को काम को लेकर ज्यादा तनाव नहीं लेना चाहिए। ऐसे में आप काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज वाद-विवाद से दूर रहने में ही भलाई है अन्यथा आप लंबे समय के लिए इन चक्करों में फंस सकते हैं। आज आप शोर-शराबे से दूर एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। अगर आप अपनी मानसिक शांति को बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना ध्यान करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप किसी नेक काम में हिस्सा ले सकते हैं। किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से मदद करके आपको काफी सुकून मिलेगा। आपकी व्यस्तताएं आज कुछ बढ़ सकती हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आपके पास कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाने के लिए रहेंगे। हालांकि आपकी सकारात्मक और आशावादी सोच के कारण आपको किसी तरह की समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ सारे गिले-शिकवे दूर होने से आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रोजाना अपने दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के व्यायाम से करें। आपको जरूर लाभ मिलेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। आपकी मेहनत देखकर आज सभी प्रभावित होंगे। अगर आप अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और फिर उन्हें प्राप्त करने के लिए योजना बनाएं तो इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। पैसों को लेकर आपको कुछ ठोस कदम उठाने की जरूरत है ताकि आने वाले दिनों में यदि कोई समस्या आए तो आप उसे आसानी से निपट सकें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। तनाव कम होने के कारण आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक





डेस्क

No comments