Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

29 जून का राशिफल: आज का दिन इन सभी राशियों के लिए रहेगा शुभ


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। माता पिता की सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और उनका आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा और पैसों की कमी के कारण रुके हुए काम पूरे होंगे। आज आप शौक मौज पर भी खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में आपके बेपरवाह रवैये की वजह से आज आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं करेंगे तो नौकरी जाने की भी संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए आपको चिंतामुक्त रहने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक


वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। पैसा कमाने का कोई बेहतरीन अवसर आपको मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा होने से आपको काफी राहत मिलेगी। साथ ही आज आपके काम की काफी तारीफ होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप इससे भी बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। जीवनसाथी का रहस्मयी बर्ताव आपको परेशान कर सकता हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप शांति से बात करने की कोशिश करें। हो सकता है गलती आपकी ओर से ही हुई हो। सेहत की बात करें तो यदि आप योग और ध्यान अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो आपको स्वास्थ्य संबंधित सभी परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक


मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। वेतन में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। वहीं व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का मूड बढ़िया रहेगा। वहीं दूसरी ओर हो सकता है आप घर के कुछ सदस्यों के नज़रिए से सहमत न रहें। ऐसे में आपको समझदारी का परिचय देते हुए अपना पक्ष रखना चाहिए। यह वक़्त अपनी सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है। पुरानी बातों को याद करके अपना समय बर्बाद न करें। आज कुछ पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी चर्चा होने की संभावना है। यदि मन में किसी तरह की दुविधा है तो अपने दोस्तों से अपने दिल की बात साझा करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक


कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने के लिए थोड़ा और प्रयास करना पड़ेगा। बेवजह अपने प्रिय पर शक करने से बचें, आपकी यह आदत आपको उनसे दूर कर रही है। आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। कोई अपने स्वार्थ के लिए आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। व्यापारियों का दिन कुछ बेहतर रहेगा। धीमी गति से ही सही लेकिन आपका काम आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज आपको अपनी जेब पर भी नजर बनाकर रखनी होगी। अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही चलें। शस्त्र के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आपको खुद पर ध्यान देने का ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक


सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर का वातावरण आज ठीक नही रहेगा। परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं। बेहतर होगा आप वाद विवाद और टकराव से बचें। अगर आप सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे तो आपके संबंध बिगड़ते देर नहीं लगेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग की तैयारी में जुटे रहेंगे। जीवनसाथी का प्यार भरा व्यवहार मुश्किल वक़्त में आपको राहत का एहसास कराएगा। हालांकि कामकाज में व्यस्त रहने के कारण एकदूसरे के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। आज बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3:30 बजे तक


कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आपको दिल की बजाए दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस से भरा रहेगा। आज आपके जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। वे आपके लिए कुछ अलग और शानदार करने का प्रयास कर सकते हैं। आपको भी अपनी ओर से पूरी कोशिश करनी चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि पैसों की तंगी के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका है तो किसी दोस्त या रिश्तेदार की तरफ से वितीय सहायता मिलने की संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का कार्यभार आज कुछ कम रहेगा। वहीं व्यापारियों को भी आज अच्छी सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। उनकी सेहत को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8:15 तक


तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण बनेंगी। इस राशि के बुजुर्गों को आज अधिक सावधान रहना होगा। वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का भी आदर करना होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आप सुख सुविधा की चीजों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आप घर के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के प्रति आपकी लापरवाही आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। अपने सहकर्मियों की बुराई और उनकी गलतियां निकालकर आप अपनी ही छवि बिगाड़ रहे हैं। बेहतर होगा आप इस तरह के गॉसिप में बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक


वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, साथ ही अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। परिजनों के साथ अनबन होने से घर का माहौल गर्म रहेगा। गुस्से में ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे आपको पछताना पड़े। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी की सूझबूझ से आपकी कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। अपने बेहतरीन प्रदर्शन से आप अपने वरिष्ठों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से शाम 5:30 बजे तक


धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में समझदारी से काम लें। निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न करें। बेहतर होगा आप अपने पिता या अन्य किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आज आप बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी सकारात्मकता आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता दिलाएगी। आज आप अपनी रुचियों पर अधिक ध्यान देंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारीयों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो काफी संघर्ष के बाद आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप साझेदारी में कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 3 बजे तक


मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों को आज विपरीत परिस्थियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके जरूरी कार्यों में बाधा आ सकती है। वहीं व्यवसायियों के लिए दिन लाभदायक है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। आपको अपने परिजनों की जरूरतों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपके पिता से कुछ अनबन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर खटपट हो सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। आप बेवजह की बातों को सोचकर अपनी मानसिक शांति भंग न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक


कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में काम का दबाव अधिक रहेगा। अगर आप शांत दिमाग से अपने कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे तो अच्छा होगा। आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि चीजें आपके विरूद्ध जा सकती हैं। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। वहीं भाई बहनों से कुछ कष्ट संभव है जो आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। अगर आज आप कामकाज को लेकर सफर कर रहे हैं तो अतिरिक्त सावधानी बरतें। आज ऐसे लोगों को न कहने के लिए तैयार रहें जो जरूरत से ज्यादा आपसे उम्मीद रखते हों। पैसों को लेकर चल रहा आपका प्रयास आज विफल हो सकता है। ऐसे में आप निराश न हों बल्कि अपनी कोशिशें जारी रखें। ध्यान रहे मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 38

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 12:30 बजे तक


मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन मौज मस्ती से भरा रहेगा। आप शौक मौज पर ढेर सारा धन खर्च कर सकते हैं। पैसों के मामले में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपको बड़ा आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा मौका लग सकता है। वहीं व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार फायदा मिलेगा। आज आप अपनी अटकी हुई योजनाओं पर भी ध्यान देंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही बाधा आज दूर होगी, आप एक बार फिर मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। मन शांत रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:10 तक





डेस्क

No comments