Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वाहन की चपेट में आकर अधेड़ गंभीर रुप से घायल


रसड़ा (बलिया) : नगर के प्यारे लाल चौराहे पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम  लगभग 8 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अनिल  राम पुत्र रामगोविन्द उम्र  (50)  निवासी छितौनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
 वे अपने घर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने  धक्का मार दिया। गंभीर रूप से घायल सूचना मिलते ही आनन फानन में दल बल के साथ रसड़ा चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने तत्काल रसड़ा अस्प्ताल पहुंचाया  जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



रिपोर्ट पिन्टू सिंह

No comments