Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

30 जून का राशिफल: इस राशि वाले न करें आज ये काम, हो सकता है नुकसान


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि विपरीत परिस्थितियों में भी आप शांत रहेंगे तो आज आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं। यदि आप अपनी जुबान पर काबू नहीं रखेंगे तो आज किसी अपने से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा। कामकाज की बात करें तो आप अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की बात करें तो हाथ खोलकर खर्च करने से बचें। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य की परेशानियों से आप आसानी से निपट सकें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप थोड़ा बोझिल महसूस करेंगे। चुस्त और फुर्तीला रहने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करते रहना चाहिए।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 9:20 से रात्रि 10 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज आप कोई बड़ा खर्चा करने के मूड में हैं तो इसके लिए उचित समय नहीं है। इससे कुछ समय के लिए आपको संतुष्टि मिलेगी लेकिन अपने तयशुदा बजट से दूर जाने के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो आज कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन समय पर आपके सारे काम पूरे होंगे। सहकर्मियों का भी साथ मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आप किसी नई परियोजना में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना सकते हैं। हालांकि इससे जुड़ी सभी जानकारियां ठीक से हासिल करने के बाद ही आप अपना अंतिम फैसला लें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अटकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने का विचार आप कर सकते हैं। एक साथ कई कार्य निपटाने के चक्कर में आप पर दबाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप एक समय पर एक ही काम पर ध्यान दें। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। आप नौकरी में बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप अपने वित्तीय फैसले इसी तरह सोच समझकर लेते रहेंगे तो जल्द ही पैसों से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करें। आप दोनों के बीच की कड़वाहट का नकारात्मक प्रभाव घर के वातावरण पर पड़ सकता है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आने की संभावना है। आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो अच्छा यही होगा कि आप अपने सहकर्मियों के विचारों को भी महत्व दें। इससे आपको काफी मदद मिलेगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और अपने व्यवसायिक निर्णयों को लेकर आपके मन में कुछ दुविधाएं हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने फैसलों पर भरोसा रखें। जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 1:30 से शाम 7 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

उन लोगों को मनाने की कोशिश करें जिनकी भावनाओं को जाने अनजाने आपने ठेस पहुंचाई है। कामकाज की बात करें तो आज आपकी मानसिक उलझने कुछ बढ़ती नजर आ रही हैं। अगर आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करेंगे तो आपकी परेशानी कम हो सकती है। आगर आप व्यापार करते हैं तो आपको उधार माल देने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। हालांकि पैसों को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आज पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। पुराने दिनों की कोई अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर का खाना खाने से बचें। ऐसी चीजों का सेवन करने से बचें जिनमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आपकी ऐसी सोच आपकी ऊर्जा को खत्म कर रही है। नौकरीपेशा जातकों को आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आपके बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपकी छोटी सी भी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों पर राई का पहाड़ न बनने दें। सेहत की बात करें तो आज से सिर दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सेहतमंद रहने के लिए आपको बेवजह की चिंताओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अपनी गलतियों से सीख लें और अपना हर फैसला सोच समझ कर ही लें। कामकाज की बात करें तो आज आपकी रफ्तार कुछ धीमी रहेगी। आपके कई कार्य आज अधूरे ही रह सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले उसे ठीक तरह से जरूर पढ़ लें, जल्दबाजी करने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो यदि लंबे समय से घर से दूर हैं तो आज आपके घर जाने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें ताकि समय पर आपके सभी काम पूरे हो सकें। आज आलस करने से बचें और अपनी ओर से खूब मेहनत करें। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अपना नेटवर्क बढ़ाने की जरूरत है। इससे आपको अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। पैसों के मामले में दिन भाग्यशाली रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में वाद विवाद होने की आशंका है। इस समय आपको परिजनों के साथ बहसबाजी और टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज की बात करें तो आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। आपकी लगन देखकर आपके बॉस भी बेहद प्रभावित होंगे और आपके काम की भी तारीफ होगी। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अटका हुआ मुनाफा मिलने से बड़ी चिंता दूर होगी। इसके अलावा आपका कारोबार भी तेजी से आगे बढ़ेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और आपसी मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन छोटे भाई के साथ बहुत ही मजेदार गुजरेगा। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज के दिन संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ग्राहकों की सुरक्षा के साथ-साथ आपको अपनी सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आप दवाई का कारोबार करते हैं तो किसी तरह की लापरवाही न करें। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको अपने परिश्रम का अच्छा फल जल्द ही मिलेगा। बेवजह की चिंता से बचें क्योंकि इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज पिता से किसी बात पर आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार संतुलित रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें अन्यथा कोई इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप धैर्य और शांति से अपने काम करेंगे तो बिना किसी बाधा के आपके सभी काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंधों का पूरा लाभ मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। यदि आप पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि आज कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं लेकिन आपको किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी को अधिक समय देने की कोशिश करें ताकि आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक


मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों को धीरे धीरे अपना कारोबार आगे बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आप जल्दबाजी में अपने व्यवसायिक फैसले लेंगे तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आपको अपने ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य में कोई बड़ी बाधा आ सकती है लेकिन ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक के लिए नहीं रहेगी। उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी यह परेशानी जल्द दूर होगी। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप खुद पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। परिजनों का स्नेह और समर्थन मिलने से आपका स्वयं पर विश्वास बना रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक





डेस्क

No comments