Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

4 जून का राशिफल: जानें आज का दिन किन किन राशियों को देगा शुभ फल


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की जरूरत है। अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका गलत रवैया और कड़वे बोल किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। अपना हर काम ध्यानपूर्वक करें अन्यथा आज आपसे कोई बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। बैंक में काम करने वाले लोगों को पैसों का लेन देन सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप कोई भी जोखिम भरा फैसला न ही लें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। आज वे आपसे कुछ नाराज रह सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक


वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आप खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं और पैसों से जुड़ी समस्या आ रही है तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। अगर आप बैंक से लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज के दिन कोई बड़ा बदलाव संभव है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास आज कुछ रंग ला सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपने प्रिय के साथ शांति से बैठकर सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। आपको समझना होगा कि आप दोनों के बीच की तकरार का बुरा प्रभाव आपके बच्चों पर भी पड़ रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई भी भारी सामान उठाने से बचें अन्यथा मांसपेशियों पर दबाव पड़ने से मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक


मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आप काफी जोशीले और उत्साहित रहेंगे। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो आज आपकी समस्या का अंत होगा। दुश्मनों पर आपकी विजय होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। हाल ही में आपके द्वारा लिए हुए कुछ महत्वपूर्ण फैसलों का अच्छा परिणाम आज आपको मिल सकता है। हालांकि कोई भी बड़ा निवेश करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज जमकर मेहनत करें। आपकी आज की मेहनत आने वाले समय में आपकी सफलता तय करेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलने का योग बन रहा है। आपके नए ग्राहक बनेंगे और बिक्री भी काफी अच्छी होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक


कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको अपनों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। दोस्त हो या परिजन आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप नौकरी करते हैं और कोई समस्या आ रही है तो उच्च अधिकारियों से बात करने के लिए समय उचित है। इससे आपकी मुश्किल दूर होगी और एक बार फिर आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे। वहीं व्यापारियों को जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। कोई भी नई सौदेबाजी करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल जरूर कर लें। अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लग रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अपनी एकाग्रता बनाए रखने के लिए आप ध्यान का सहारा लें, साथ ही आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक


सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक संकट से बचने के लिए सबसे पहले आपको बचत पर अधिक ध्यान देना होगा। फिजूलखर्ची करने से आने वाले दिनों में आपकी समस्या बढ़ सकती है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज के दिन भी आपके हाथ निराशा लगेगी लेकिन आप कोशिश करते रहें, जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। नौकरी करने वाले जातक आज समय का पूरा ध्यान रखें। यदि आपने दफ्तर जाना शुरू कर दिया है तो आपकी लेटलतीफी आज मुसीबत का कारण बन सकती है। व्यापारी वर्ग आज मेहनत तो बहुत करेंगे लेकिन आपके हाथ कुछ खास मुनाफा नहीं लगेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल ठीक रहेगा। हालांकि अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आपको अपनों के लिए भी निकालने की जरूरत है ताकि वे उपेक्षित महसूस न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक


कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आज आपका कोई कार्य कई प्रयासों के बाद भी न बन पाए तो उसके पीछे अपना पूरा दिन व्यर्थ न करें। बेहतर होगा कि आप कल पुनः कोशिश करें। नौकरी करने वाले जातकों को आज जो भी काम सौंपा गया है उसे मेहनत और ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करें। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप किसी भी काम को छोटा न समझें और न ही उसे हल्के में लें। व्यापार करने वाले लोगों को आज काफी भागदौड़ और जी तोड़ मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने ठप्प पड़े कारोबार को दोबारा आगे बढ़ाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। यदि पैसों से जुड़ी समस्या आ रही है तो मुमकिन है आज किसी करीबी से आपको आर्थिक मदद मिले। आपकी सेहत की बात करें तो ज्यादा चिंता करने से आज आप मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:55 से सुबह 11 बजे तक


तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि आप सकारात्मक पहलुओं पर ज्यादा गौर करेंगे तो नकारात्मक चीजों से बचे रहेंगे। बेहतर होगा कि आप अपनी सोच बदलें। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। आप अपना अच्छा बुरा बेहतर समझते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का ही नहीं बल्कि आज भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा और आपका कार्य सरलता से पूरा हो जाएगा। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को अपना व्यवहार संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। यदि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी कुछ कहासुनी होती है तो सोच समझकर ही अपने शब्दों का प्रयोग करें अन्यथा आपका ही नुकसान होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा लेकिन घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा कि आप खुद पर नियंत्रण रखें। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक


वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको सफलता मिलने के आसार हैं। पैसों की बात करें तो खर्चों में वृद्धि होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप ज्यादा खर्च ना ही करें। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य की योजनाओं में कोई बाधा न आए। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई समस्या आ सकती है। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। आज आपको अस्पताल के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक


धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि पिछले कुछ दिनों से आप अपने काम और दूसरी जिम्मेदारियों में उलझे रहने के कारण अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे तो आज आपको अपनों के लिए समय निकालना चाहिए। परिजनों को ये एहसास दिलाएं कि आप उनसे कितना प्रेम करते हैं। इस समय आपको अपने माता-पिता की भावनाओं का आदर करना चाहिए। दोस्तों की मदद से आज काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा। बेहतर यही होगा कि आप अपने मित्रों का शुक्रिया अदा जरूर करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो साझेदारी में कोई भी काम करने से बचें। इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक तौर पर आज कुछ सुधार संभव है। दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो आज आपको कुछ राहत मिलेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 5:05 से दोपहर 12 बजे तक


मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपको अपने लक्ष्य को पूरा करने में कठिनाई महसूस होगी। बेहतर यही होगा कि आप आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करें, किस्मत या दूसरों के भरोसे अपना कोई भी काम न छोड़े। इस समय आपको अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खास भेंट मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। खर्चे कम होंगे और आपका बजट संतुलित रहेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:35 से दोपहर 2 बजे तक


कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि करियर को लेकर आप कुछ दुविधा में हैं तो आज किसी करीबी से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। आज आपके कार्यों की भी खूब प्रशंसा होगी। खुद्रा व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आर्थिक तौर पर आज सुधार संभव है। पैसों की कमी के कारण अटका हुआ कोई काम आज पूरा हो जाएगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। विषम परिस्थिति में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। खतरनाक उपकरणों से आज दूर रहने की कोशिश करें अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 10:10 तक


मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। आज आपके घर में कोई बड़ा विवाद हो सकता है जिस कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। आज परिजन आपकी किसी बात से सहमत नहीं रहेंगे। बेवजह की बहसबाजी करने से कोई फायदा नहीं होगा। बेहतर यही है कि आप शांति से मामले को संभालने का प्रयास करें। साथ ही अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और काम का दबाव अधिक महसूस कर रहे हैं तो कुछ दिनों के लिए आप काम से ब्रेक ले लें और अपनी मनपसंद चीजों पर अधिक ध्यान दें। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और दोबारा पूरे जोश और उत्साह के साथ वापसी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक




डेस्क

No comments