Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कोरोना ने ली बीएसएफ जवान की जान


बैरिया(बलिया): क्षेत्र के चौबे की दलकी निवासी बीएसएफ के जवान विनोद कुमार प्रसाद की दिल्ली में कोरोना वायरस से हुई मौत की सूचना आते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
उल्लेखनीय है कि सीमा सुरक्षा बल के जवान विनोद कुमार प्रसाद की तैनाती फिलहाल दिल्ली में थी, दिल्ली में कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई, जहां उसे इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया, साथ ही कोरोना का टेस्ट भी कराया गया था। परिजनों के अनुसार उस समय रिपोर्ट निगेटिव आई थी, दो दिनों के बाद पुन: तबीयत खराब होने के कारण पांच जून को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां आठ जून को अचानक तबीयत खराब होने के कारण उनकी मौत हो गई। तबीयत खराब होने की सूचना पाकर गांव से विनोद का छोटा भाई मनोज दिल्ली पहुंचा, विनोद की मौत के बाद उसने बताया कि हम लोग शव को गांव लेकर आंएंगे किंतु अगले दिन कोरोना से मौत बताया गया। मौत की सूचना आते ही माता, पिता सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। जहां पिता बुद्धिराम गश खाकर गिर रहा था। वहीं मां कबूतरी देवी बेसुध होकर कभी अपना सर पटक रही थी तो कभी रो रही थी। घर के अन्य परिवार भी बेसुध पड़े थे। हृदय विदारक घटना में जहां लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे थे, तो परिवार दी दशा देखकर उनके भी आंसू छलक जा रहे थे।
उल्लेखनीय है कि बीएसएफ के जवान विनोद कुमार प्रसाद जम्मू कश्मीर में तैयार था, वहां से दिल्ली में पूरी बटालियन कुछ माह पहले ही आई थी। जहां पर उसकी तबीयत खराब हो गई और मौत हो गई।
                                                               


रिपोर्ट : वी चौबे

No comments