Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

7 जुलाई का राशिफल: जानें आज किन राशियों को मिलेगी ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको ज्यादा उत्तेजित होने से बचने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर बहस करने की आपकी आदत के कारण अपनों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आपके लिए अच्छा होगा कि आप सभी से अपनी गलतियों की क्षमा मांग कर सारे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज आपके बॉस का मूड कुछ ठीक ना रहे, ऐसे में जरा सी भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने ग्राहकों के साथ वाद विवाद से बचना होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपका बजट संतुलित रहने से कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 9 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो लोन के आवेदन के लिए दिन अच्छा है। अगर आप पहले से ही पूरी तैयारी में हैं तो आज यह खरीदारी कर ही डालिए। आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपकी मेहनत सफल होगी। आज आपको इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ साक्षात्कार दें, आपको सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगा है तो आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप इस ऑर्डर को सही समय पर पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 11:50 से रात्रि 8 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जाने अनजाने में आप अपने व्यवहार और गलत शब्दों से किसी का दिल न दुखाएं। कामकाज की बात करें तो अगर आपकी नौकरी स्थाई नहीं है तो आज आपकी चिंता भी बढ़ सकती है। आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें और उच्च अधिकारियों का दिल जीतने की कोशिश करें। व्यापारियों को आज कुछ राहत मिल सकती है। धीमी गति से चल रहे आपके कारोबार में रफ्तार आने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मामलों में सही फैसला लें और सही दिशा में आगे बढ़ें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेंगी। आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका ना मिले। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप सिगरेट का सेवन करते हैं तो ऐसी बुरी आदतों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। कुछ समय से आपके घर में जो विवाद चल रहा था आज उसके थमने से परिजनों के बीच एक बार फिर प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। हालांकि भविष्य में इस तरह की बातें दोबारा न हो इसलिए आपको काफी संभलकर रहना होगा। आप व्यापार करते हैं और लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो किसी प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद से आज आपका काम दोबारा शुरू हो जाएगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। ऐसे सहकर्मियों से दूरी बनाकर रखें जिन्हें ज्यादा इधर-उधर की बात करने की आदत हो। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घरेलू सुख सुविधा पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज के दिन आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से अगर आप कोई महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं तो उसे ध्यान पूर्वक करें। साथ ही उससे जुड़ी सभी फाइलें संभालकर रखें अन्यथा आज उनमें से कोई फाइल इधर उधर होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी कागजी कार्रवाई करते समय अधिक सावधान रहें। ठीक से पढ़े बिना किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं लेकिन परिजनों का सहयोग आपको नहीं मिल रहा है तो आज उनका विरोध थम सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपको कोई बड़ा मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी भाषा का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करना होगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप बातचीत के द्वारा मामले को सुलझाने की कोशिश करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से पहले पुख्ता दस्तावेज की जांच कर लें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और सभी का सहयोग आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो मानसिक शांति के लिए आपको रोजाना ध्यान का सहारा लेना चाहिए। यदि आपका दिमाग शांत रहेगा तो आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप अपनी किसी बड़ी और महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि अपने कुछ फैसलों को लेकर आप दुविधा में रहेंगे। ऐसे में आपको अपने बड़े या फिर अनुभवी लोगों से सलाह लेनी चाहिए। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपका आत्मविश्वास कुछ कमजोर पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी सोच आशावादी रखें और पूरी हिम्मत से विपरीत परिस्थितियों का सामना करें। आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। मुमकिन है आज आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिले। आप इस मौके का भरपूर लाभ उठाएं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप धैर्य का दामन थामे रहें। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ने से आज मन काफी उदास रहेगा। अगर आप अपने रिश्ते को खुशगवार बनाना चाहते हैं तो आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:05 तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आप दोस्तों के साथ घर पर ही छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आज इस बात का खुलासा आप अपने परिजनों के सामने करने वाले हैं तो इसके लिए आपको कुछ समय प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। हो सकता है आपको नकारात्मक जवाब मिले। पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चे कुछ बढ़ते नजर आ रहे हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपका तीखा व्यवहार आपके दुश्मनों की लिस्ट बढ़ा सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाएं और सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपका कोई कठिन कार्य कड़ी मेहनत के बाद आज समय पर पूरा हो जाएगा जिससे आप राहत की सांस लेंगे। इतना ही नहीं, उच्च अधिकारियों की भी तारीफ आपको मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपके हाथ कोई बड़ा मुनाफा लग सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप जोड़ों के दर्द से परेशान रहेंगे। अगर आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम और संतुलित भोजन करेंगे तो आपकी इस समस्या का समाधान जल्द ही होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप खूब मेहनत करेंगे। इस कारण आप कुछ दबाव भी महसूस कर सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई भी नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आर्थिक लेनदेन में भी आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह की बातों को लेकर बहसबाजी करना आपके रिश्तो के लिए ठीक नहीं है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे कितना प्रेम करते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आज आपने अपनी सेहत के साथ लापरवाही की तो भविष्य में आपको काफी पछताना पड़ सकता है। वाहन का प्रयोग करते समय शराब से दूर रहें। कामकाज की बात करें तो यदि आप अपने वरिष्ठों से कोई बात करना चाहते हैं विशेष रूप से वेतन वृद्धि को लेकर तो आज आपके हाथ निराशा लगने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और कुछ समय के लिए प्रतीक्षा करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको फायदा मिल सकता है। हालांकि आज मेहनत और भागदौड़ भी अधिक रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन मे कुछ समस्याएं आ सकती है। घर मे वाद विवाद की स्थिति उतपन्न हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक





डेस्क


No comments