Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

9 जुलाई का राशिफल: धन के मामले में आज ये राशियां रहेंगी लकी



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

लंबे समय बाद आज किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। अपने मित्र के साथ आज आप ढेर सारी बातें करेंगे। आज आपकी कुछ पुरानी और अच्छी यादें भी ताजा हो जाएंगी। कामकाज की बात करें तो यदि छोटी मोटी समस्या आ रही है तो आप अपना संतुलन न खोएं। सोच समझकर और समझदारी से अपने फैसले लें, आपको फायदा जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपको नरमी से पेश आने की जरूरत है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खुद के लिए समय निकालना चाहिए ताकि आपको पर्याप्त आराम मिले और आपकी सेहत अच्छी रहे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 9:20 से रात्रि 10 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हो। अपना अच्छा बुरा आप भली-भांति जानते हैं। विपरीत परिस्थितियों में आपको हिम्मत से काम लेना होगा। नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। किसी भी काम को कल के लिए न टालें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को बहुत संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आप परिजनों और दोस्तों के साथ आज ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा कर आपको अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा टेंशन या दबाव में न रहें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपकी फिजूलखर्ची आज आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आपके पास नकदी की कमी रहेगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च न करें। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं और बचत पर अधिक ध्यान दें। आज आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल आपके करीबी रिश्तों में खटास ला सकते हैं। आप व्यापार करते हैं तो बड़े सौदेबाजी करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस द्वारा किसी भी दी हुई जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए। यदि आज आपसे कोई गलती होती है तो बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। सेहत में छोटी-छोटी बातों को भी गंभीरता से लें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप अपने दिन की शुरुआत पूजा पाठ से करें। इससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें। हड़बड़ाहट में आप कोई बड़ी गलती कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। खाद्य पदार्थों का व्यापार करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपका कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। शांत रहकर आप अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। कुछ दिनों से घर में जो विवाद चल रहा है आज आप उसे खत्म करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि आप सभी के साथ प्यार से पेश आएं। यदि मामला बिगड़ता नजर आए तो आप समझदारी से उससे निपटने का प्रयास करें। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपके शानदार काम के लिए वरिष्ठ अधिकारी आपकी पीठ थपथपाएंगे। इससे आपका रुतबा बनेगा। व्यापारियों को भी लाभ हो सकता है। अगर आप लकड़ी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, स्टेशनरी आइटम का व्यापार करते हैं तो आपको जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में चल रही राजनीति से आप संभलकर रहें। आपके कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि बिगाड़ने के लिए आपके बारे में झूठी अफवाह फैला सकते हैं। ऐसी बातों से परेशान होने की जगह आपको बहुत ही समझदारी से निपटना चाहिए। अगर आप व्यापार करते हैं तो जल्दबाजी में अपना कोई भी व्यवसायिक फैसला न लें। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। यदि आप किसी मुसीबत में फंसते हैं तो आपके अपने आपकी मदद के लिए खड़े रहेंगे। पैसों की बात करें तो अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आज कोई समस्या नहीं आएगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:45 तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आपको परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज कोई बड़ा खर्चा नहीं होगा। हालांकि आप बचत पर जितना ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। इस तरह छोटी-छोटी बातों पर अनबन आपके रिश्ते को कमजोर कर रही है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दिमागी उधर पुथल से छुटकारा पाने के लिए आप मेडिटेशन का सहारा लें। इससे मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। यदि इस समय आप पूरी मेहनत से काम करेंगे तो आने वाले दिनों में आपको निश्चित रूप से बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी मुनाफा मिल सकता है। अगर आप अपना नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं और पैसों से जुड़ी समस्या के कारण आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। पिछले कुछ समय से यदि आपकी आमदनी अच्छी नहीं हो रही है तो आज का दिन भी आपके लिए निराशाजनक रहेगा। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ चल रही सारी गलतफहमियां दूर होगी। वहीं दूसरी ओर घर के कुछ सदस्य आपसे ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। हो सकता है आपके किसी फैसले से वे सहमत न रहें। बेहतर होगा आप उनके पक्ष को समझने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो समय का ध्यान रखें। यदि आप अपने काम तय समय पर पूरे नहीं कर पाते हैं तो इससे दफ्तर में आपकी छवि बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज की बात करें तो अगर आप कुछ ज्यादा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की आपकी मेहनत पर निर्भर करती है। पैसों की बात करें तो आज इस तरह की चिंताओं को भूलकर अपने लिए कुछ करने का दिन है। आज अपने लिए कुछ बढ़िया खरीदारी करें या अपनी रुचियों पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का समर्थन मिलने से आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको अच्छी नींद के साथ अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना होगा। काम में उलझकर आप अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

मन प्रसन्न रहेगा और आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आपकी खुशमिजाजी और जिंदादिली देखकर आपके आसपास के लोग काफी प्रभावित होंगे। दफ्तर में काम अधिक रहने के बावजूद आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने काम पूरे करेंगे। आपके बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। अगर आज आप उनसे कोई महत्वपूर्ण बात करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों का कोई काम कागजी अड़चन के कारण बीच में ही अटक सकता है लेकिन ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। जल्द ही आपकी यह समस्या दूर होगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आज पुराने कर्ज आपको परेशान कर सकते हैं। हो सकता है आज लेनदार आप पर काफी दबाव बनाएं। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। आपको अपने आर्थिक निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। निजी जीवन की समस्याओं की वजह से आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। आपको अपने बर्ताव में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूरी मेहनत से अपने काम पूरे करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ भी देंगे। आज आप साबित कर देंगे कि मिलजुल कर काम करना आप बखूबी जानते हैं। इससे आपके वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक




डेस्क


No comments