Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया के सिकंदरपुर के लाल ने ईजाद की कोरोना से बचाव की वैक्सीन



सिकंदरपुर (बलिया): 'कर दिखाओ कुछ ऐसा कि दुनिया करना चाहे आपके जैसा' तहसील क्षेत्र सिकंदरपुर के लीलकर गांव में निवासी डॉ संजय कुमार राय को Covid-19 के लिए भारत सरकार द्वारा मुख्य शोधकर्ता के रूप में चयन किए जाने पर उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। 


बताते चलें कि डॉक्टर संजय राय की पढ़ाई गांव से ही शुरू हुई हैं। सिकंदरपुर के गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद गणेश शंकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कानपुर से MBBS की डिग्री हासिल की है। उसके बाद वहां से बीएचयू से एमडी की पढ़ाई किया और उसके बाद उनकी नियुक्ति एम्स दिल्ली में हो गई। उनकी लगातार परिश्रम का रिजल्ट यह रहा कि आज वह एम्स में प्रोफेसर होने के साथ ही भारतीय पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। 

वही उन्हें भारत सरकार द्वारा Covid-19 की दवा के ट्रायल हेतु मुख्य अनुसंधानकर्ता भी बनाया गया है। उनके चयनित होने पर उनके परिवार और गांव वालों में काफी खुशी का माहौल है। उनके पिता इंजीनियर चंद्रभूषण राय ने बताया कि डॉक्टर संजय राय शुरू से ही पढ़ाई के अलावा किसी और चीजों पर ध्यान नहीं देते थे। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब उसकी निरंतर पढ़ाई का नतीजा है।



रिपोर्ट-हेमंत राय

No comments