Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नाली के विवाद में जाने कहाँ चले ईट-पत्थर और 11 पहुंचे अस्पताल



सहतवार( बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसिया गांव में शुक्रवार की सुबह बरसात के पानी का निकास को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।जिसमे शिवमंगल सिह राहुल सिह हर्षित सिह की हालत गम्भीर बनी हुयी है जिनका ईलाज मऊ में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रथम पक्ष के मंगल देव सिंह एवं द्वितीय पक्ष के रणजीत सिंह जिसने घर के सामने बरसात का पानी को नाली के  द्वारा निकालने को लेकर दोनों पक्षों में आपस में भीड़ गए एवम कहासुनी हुई साथ ही देखते देखते आपस में तू तू मैं मैं एवं दोनों तरफ से लाठी डंडे एक पत्थर चलने लगे जिसमें प्रथम पक्ष के रजत सिंह उम्र 28 वर्ष राहुल सिंह उम्र 38 वर्ष हर्षित सिंह 17 वर्ष मंगल देव सिंह 73 वर्ष एवं मनोज सिंह 42 वर्ष एवं साथ ही द्वितीय पक्ष के रणजीत सिंह 37 वर्ष अंकित सिंह 23 वर्ष दुर्गा देवी 70 वर्ष राम प्रताप सिंह 28 वर्ष आशीष सिंह 14 वर्ष एवं टिंकू 24 वर्ष की सर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गये। 

आसपास के लोगों ने किसी तरह घायल अवस्था में घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य में पहुंचाया गया ।जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ से तहरीर नही दी गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष मंटू राम से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर  मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

  रिपोर्ट- जेपी सिंह

No comments