Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वरिष्ठ चिकित्सक के निधन से शोक कि लहर


नगरा, बलिया। क्षेत्र के जाने माने वरिष्ठ चिकित्सक व पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश पाण्डेय का निधन हृदय गति रुकने से शुक्रवार की रात वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। डॉ पांडेय की निधन की खबर फैलते ही उनके दरवाजे पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार तुरतीपार स्थित घाघरा घाट पर किया गया।
              
क्षेत्र के पड़री गाँव निवासी 70 वर्षीय डॉ अवधेश पाण्डेय देवरिया जिला से सीएमओ पद से सेवानिवृत्त हुए थे तथा घर पर व नगरा बाजार में रह कर लोगो को चिकित्सकीय सलाह देने के साथ ही समाज सेवा भी किया करते थे। वे अपने तीन पुत्रों मनोज पाण्डेय,डॉ राजीव पाण्डेय व डॉ सुधीर पाण्डेय एवं पुत्रियों का भरा पुरा परिवार छोड़ गए है। बड़े पुत्र मनोज पाण्डेय वर्तमान समय में पड़री गांव के प्रधान है वही दोनों छोटे पुत्र चिकित्सक है। 

डॉ पांडेय के निधन कि सूचना फैलते ही उनके दरवाजे पर संवेदना व्यक्त करने वाले लोगो का तांता लग गया।पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भय प्रकाश, पूर्व प्रमुख चिलकहर रामेश्वर पांडेय,उमेश पाण्डेय,राकेश सिंह, इश्तियाक अहमद, मनोज सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, बृजेश पाण्डेय, सपा के जयप्रकाश यादव, अखिलेश यादव,रामेश्वर प्रजापति सहित दर्जनों गावों के प्रधान तथा आम व खास लोग दरवाजे पर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार तुरतीपार घाट पर किया गया। मुखाग्नि मनोज पाण्डेय ने दी।
                     


रिपोर्ट संतोष द्विवेदी

No comments