Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

12 जुलाई का राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए लेकर आया है सौगात


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप लापरवाही करेंगे तो आज आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज छोटी मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। वे आपके काम से ज्यादा संतुष्ट नहीं रहेंगे। आप ध्यानपूर्वक अपना कार्य करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन खर्चीला रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आज आप घर पर पूजा पाठ या हवन का आयोजन कर सकते हैं। ईश्वर की भक्ति करके आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। पैसों की बात करें तो दूसरों पर हद से ज्यादा भरोसा करने का गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। बेहतर होगा इस मामले में आप सावधान रहें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपको स्थाई होने की सूचना मिलने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह मेहनत करते रहे और आगे बढ़ते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप जिस आर्थिक मुनाफे की उम्मीद कर रहे है वो आज आपको नहीं मिल पाएगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आपके बनते हुए काम बिगड़ भी सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपने सभी कार्यों की सूची पहले ही तैयार कर लें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। यदि आप कोई नई डील करने वाले हैं और किसी कारणवश आपका ये काम न बन पाए तो आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आप अपना भी नुकसान करा बैठेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। भाइयों के साथ आपकी कोई अनबन चल रही है तो आज उसके शांत होने की संभावना है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। छोटे मोटे खर्चे संभव है। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज को लेकर चल रहा है आपका कोई प्रयास फलीभूत होने से आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी कड़ी मेहनत सफल होगी और आपका काम पूरी रफ्तार से आगे बढ़ेगा। पैसों की बात करें तो लॉटरी या सट्टेबाजी से आपको दूर रहने की सलाह दी जाती है। यदि लंबे समय से कहीं आपका पैसा अटका हुआ है तो आज उस व्यक्ति को एक बार जरूर याद दिलाएं। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। पुश्तैनी संपत्ति को लेकर घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे मामलों में गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की जरूरत होती है। स्वास्थ्य की बात करें तो सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें अन्यथा आपको कोई गंभीर रोग हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। अगर आप लोहे का कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के हाथ आज निराशा लग सकती है। कठिन मेहनत करने के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई सारी कमियां भी निकाल सकते हैं। इस तरह की बातों से परेशान होने की जगह आपको पूरी सकारात्मकता के साथ अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर आप ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज परिजनों के साथ आप बहुत ही मजेदार दिन बिताएंगे। सेहत की बात करें तो खाने पीने को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

बेवजह की बातों से आज आपका मन कुछ उदास रहेगा। किसी भी काम में ठीक से मन नहीं लगेगा। अगर आज आपके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं है तो कोई अच्छी और सकारात्मक किताब पढ़ें। इससे आपकी दिमागी कसरत होगी, साथ ही आपका जीवन के प्रति नजरिया भी बदलेगा। दफ्तर में अपने कार्यों के प्रति अरुचि आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। उच्च अधिकारियों से आपको चेतावनी भी मिल सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप छोटी-छोटी बातों से परेशान न हों और नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। अगर आप व्यापार करते हैं तो जितना मुनाफा आज आपने सोच रखा है, उससे कम की प्राप्ति होने की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें और उन्हें सजग रहने की सलाह दें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं तो परिस्थितियों में सुधार होगा। आपके हित में कार्य बनेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि किसी कारणवश आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक जाता है तो अधिकारियों और सहकर्मियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। अगर हाल ही में आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। निवेश की बात करें तो इस बारे में अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझ कर लें। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सेहत में गड़बड़ी के कारण आज रोजमर्रा के कार्यों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप खुद पर किसी भी बात का दबाव न डालें। इससे आपका तनाव बढ़ेगा और आपकी सेहत में भी गिरावट आएगी। आज आराम पर ज्यादा ध्यान दें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें अन्यथा आज बेवजह की बात पर वाद विवाद हो सकता है। व्यापारियों को धैर्य का दामन थामें रहना होगा। यदि लगातार प्रयासों के बावजूद भी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं पर एक बार फिर गौर करने की जरूरत है। आज आपके स्वभाव में क्रोध और झुंझलाहट देखने को मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

मन प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। यदि लंबे समय से आपके कामकाज में कोई रुकावट आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने कार्य में परफेक्शन लाने के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे। आपका यह प्रयास व्यर्थ नहीं जाएगा और जल्द ही इसका उचित फल आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट का व्यापार करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि इस समय आपको अपनी सभी प्लानिंग बहुत ही सोच समझकर करने की जरूरत है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज आपको परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4:40 तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल होगा और धन की प्राप्ति होगी। आज आप सुख सुविधा की चीजों पर भी कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको अपने दफ्तर के कर्मचारियों के साथ ठीक से पेश आने की जरूरत है। आपका कड़क रवैया आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपने काम और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको थायराइड की दिक्कत है तो आपको ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आप नौकरी करते हैं तो कार्यभार अधिक रहेगा जिससे आप काफी दबाव महसूस करेंगे। इसके अलावा अगर आप विदेश में नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस समय आपको भाग्य का साथ नहीं मिल पाएगा। हालांकि आप अपनी कोशिश जारी रखें। उचित समय पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों का परिणाम अकसर गलत होता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। माता या पिता से आपके वैचारिक मतभेद संभव है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक तंगी के कारण आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। रोजमर्रा के कार्यों में भी बाधाएं आ सकती हैं। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज की बात करें तो यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कार्य में कोई कानूनी अड़चन आ सकती है। हालांकि ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। जल्द ही आपको इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आप अपने जीवनसाथी के साथ एक बहुत ही रोमांटिक और यादगार दिन बिताएंगे। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक




डेस्क

No comments