Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

25 अगस्त का राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

जल्दबाजी में आपका लिया हुआ कोई फैसला आपको मुश्किल में डाल सकता है। बेहतर होगा आप अपने निर्णय सोच-समझकर लें। किसी कारणवश यदि आप दुखी हैं तो खुद को प्रसन्न रखने की कोशिश करें। धर्म-कर्म की चीजों पर ध्यान दें। साथ ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी समय बिताएं। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। बेहतर होगा आप अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए भी निकालें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आर्थिक लेनदेन से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आज दवाइयों और डॉक्टर पर आपका कुछ ज्यादा ही धन खर्च हो सकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अच्छा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन थोड़ा कठिन रहेगा। यदि लंबे समय से आपका धन अटका हुआ है तो उसकी प्राप्ति के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने प्रिय को समझने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही खाने पीने के मामले में भी आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों से जुड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। आपको किसी करीबी से आर्थिक मदद मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आज आपको अपने खर्चों की लिस्ट पहले ही तैयार करके रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। केवल इधर उधर की बातें करने से आपको सफलता नहीं मिलेगी। वहीं अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको कर्मचारियों के साथ नरमी से पेश आने की जरूरत है। गुस्से से आपका नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप खूब मौज मस्ती करेंगे। आप मनोरंजन की किसी वस्तु की भी खरीदारी आज कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना योग करें। इसके अलावा खेल कूद में भी हिस्सा लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। कई प्रयासों के बावजूद भी आज आपको अच्छी सफलता नहीं मिल पाएगी। दफ्तर में आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि इस समय आप जितनी मेहनत करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। आपके इस परिश्रम का उचित फल जल्द ही आपको मिल सकता है। व्यापार में अगर आप कुछ बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप छोटा-मोटा व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे। पैसों की बात करें तो खर्चे बढ़ सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। अपने पाचन शक्ति को मजबूत रखने के लिए आपको अपने खान पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादा चिकना तला भुना और बासी भोजन से परहेज करें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आपके घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आपको उनकी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद शांत हो सकता है। यदि आप अपने पिता की सलाह अनुसार चलेंगे तो इसमें आपका ही फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आज आपको खास होने का अनुभव कराएगा। कामकाज की बात करें तो यदि कुछ दिनों से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आज आपको सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में यदि आप तेजी से अपने काम पूरे करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके बॉस आपके काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ आपको अपने सहकर्मियों के साथ भी अपना बर्ताव ठीक रखने की सलाह दी जाती है। दूसरों को खुद से कम समझने की गलती न करें। अगर आप लकड़ी का कारोबार करते हैं तो आज आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी भी सौदेबाजी से पहले आप ठीक से विचार कर लें। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी से बात करते समय अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपका मन काफी उदास रहेगा। आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी और छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा भी आ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपना दिमाग शांत रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। बच्चों को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। उनका जिद्दी स्वभाव आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको उन्हें प्यार से संभालने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज समय पर अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आपके किसी सहकर्मी के साथ आज आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना ध्यान करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज पैसों को लेकर किसी के साथ आपका बड़ा विवाद हो सकता है। लेन-देन में कुछ गड़बड़ी के कारण कोई गलतफहमी हो सकती है। इस तरह के मामलों में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की जरूरत है अन्यथा आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज आपकी किसी भी कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी। अगर आप चमड़े या फर्नीचर का कारोबार करते हैं तो आज अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म हो सकती है। अपने जीवनसाथी की नाराजगी दूर करने के लिए आज आप उनके साथ कुछ ज्यादा समय बिताएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकुल रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपकी माता के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आप काफी चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप समय पर डॉक्टर से उचित सलाह लें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। अगर आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आज आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। इसमें आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी से अनबन आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है। बेहतर होगा आप इससे बचने की कोशिश करें। सुनी सुनाई बातों पर ज्यादा भरोसा न करें, आपको अपने जीवनसाथी पर विश्वास करना होगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर हो या कार्यस्थल आज आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आज किसी करीबी से आपको बड़ा धोखा मिल सकता है। अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आज कार्यभार अधिक रहेगा हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और आपको इसका अच्छा फल जरुर मिलेगा इसलिए आप जमकर मेहनत करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। अगर आप किसी नए व्यापार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। इस समय आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर बनाकर रखनी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। आज आपको अपने प्रिय के साथ ज्यादा वक़्त बिताने का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप अपनी सोच सकारात्मक रखेंगे तो आपको कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके नकारात्मक विचार आपकी कई समस्याओं की जड़ है। दफ्तर में काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न करें। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टकराव से भी बचें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। भाई बहनों के साथ आज का दिन खूब आनंद में गुजरेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो हाथों और पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आपको अपने प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काफी लाभदायक रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। यदि आपके माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान चल रहे हैं तो आज आपकी यह परेशानी भी दूर हो सकती है। मुमकिन है उनकी सेहत में सुधार देखने को मिले। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी तंदुरुस्त और तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 3 बजे तक




डेस्क

No comments