Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

26 अगस्त का राशिफल: इन राशि वालों के लिए खास रहेगा आज का दिन


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। दफ्तर में आपको अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है। हालांकि आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। इससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आत्मविश्वास से किए गए कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप नया व्यापार शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। घर का कोई सदस्य यदि आपसे नाराज चल रहा है तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाने की जरूरत है। आपका जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बात करते समय आपको अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। दफ्तर के कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें अन्यथा आज आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज लाभ हो सकता है। अगर आपका काम लोहे का है तो आपको आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। कामकाज की टेंशन घर पर न लाएं, इससे आपके घर का वातावरण बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। सेहत की बात करें तो आपको अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आपको अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है जिससे धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप किसी पुराने कर्ज से परेशान हैं तो जल्द ही आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। घर के वातावरण में कुछ बदलाव आ सकता है। यदि बड़े भाई या पिता के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आपको समझदारी से बात को संभालने की कोशिश करनी होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। दफ्तर में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई नया व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। आज वे कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

बेवजह का आलस्य आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद को तरोताजा रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें और हल्का-फुल्का व्यायाम करते रहें। अगर इस समय आप यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने और अपने परिवार की सेहत की सुरक्षा के लिए सफर नहीं करना चाहिए। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्चा कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के कार्यों में आज कई बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप धैर्य का दामन थामे रहें। जल्द ही आपकी सारी समस्याएं दूर होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने ग्राहकों से डील करते समय तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करें अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल आपके नुकसान की वजह बन सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में अगर आप अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। सभी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें और टकराव से बचें। इसके अलावा अपने जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। यदि आज एक भी दस्तावेज इधर उधर हो जाता है तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपका बिगड़ा हुआ कार्य अचानक बन सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि घरेलू खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में कलह भर सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

काम का बोझ आप पर बढ़ सकता है। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। वरिष्ठ अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर आप कोई ऑनलाइन कोर्स करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय उपयुक्त है। व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। आज आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर नहीं मिल पाएगा। आपके माता-पिता आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता दूर हो सकती है। हालांकि इस समय आपको उनकी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप किसी दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। छोटी छोटी बातें आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। आपको हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसे बेवजह की बातों में नष्ट न करें। मेहनत करें और आगे बढ़े। अगर आप नौकरीपेशा हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो किसी नई जॉब की तलाश शुरू कर सकते हैं। वहीं व्यापारियों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। यदि आपका धन लंबे समय से कहीं अटका है तो आज उसके मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मुमकिन है वे आपकी किसी बात से सहमत न रहें। सेहत के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। हालांकि लापरवाही आपकी तकलीफ बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में काम का बोझ बढ़ने से आप काफी तनाव महसूस करेंगे। आपको मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। वहीं व्यापारियों को जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना होगा। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो आज आपको ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। बेहतर होगा कि आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लें। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी शारीरिक थकान आज बढ़ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले अगर आप अपने बड़ों की सलाह लेते हैं तो आपको इसका अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप अपना कारोबार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको समझदारी से काम लेना होगा। आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कठिन से कठिन कार्य भी आप सरलता से पूरा कर पाएंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। शाम को अचानक घर पर मेहमानों का आना हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज मित्रों और गुरुजनों की मदद से आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके कार्यों को खूब सराहा जाएगा। आपके बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। वे आपको कोई नई जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। अगर आप व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी यह योजना आगे बढ़ सकती है। आपको आर्थिक सहायता मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और वे आपके हर फैसले का समर्थन करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में अपना दिमाग शांत रखें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अनबन हो सकती है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप इस तरह की बातों से बचें। व्यापारी अगर बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप कीटनाशक संबंधित काम करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका गुस्सैल स्वभाव घर में कलह की वजह बन सकता है। अगर आज आप शांति से काम लेंगे तो आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर दर्द और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों को लेकर यदि कुछ समय से आप चिंतित चल रहे हैं तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत खास रहेगा। आपके प्रिय आज बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहत को लेकर आपकी समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं। आपको वायरल या कोई इंफेक्शन हो सकता है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक






डेस्क

No comments