Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कटान पीड़ितों के लिए खुशखबरी, मिलेगा मुआवजा शासन ने किया धन अवमुक्त



बैरिया (बलिया) : पिछले वर्षों बाढ़ व कटान से विस्थापित हुए केहरपुर, गोपालपुर व गंगापुर के 374 कटान पीड़ितों को अब गृह अनुदान उपलब्ध हो जाएगा इसके लिए राजस्व व बाढ़ नियंत्रण मंत्री विजय कुमार कश्यप के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राजस्व विभाग रेणुका कुमार द्वारा बलिया जिला प्रशासन को धन उपलब्ध करा दिया है। मुवावजे के क्रम में जिनका पक्का मकान गंगा में विलीन हुआ है उन्हें 95 हजार एक सौ रुपये जिनका कच्चा मकान गंगा में विलीन हुआ है 15 हजार रुपये और जिनकी झोपड़ी गंगा में विलीन हुई है उन्हें 41 सौ रुपये दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय हैं कि 17 सितम्बर 2019 को बाढ़ क्षेत्र के निरीक्षण के क्रम में दुबेछपरा पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 घंटे के भीतर कटान पीड़ितों मुआवजा उपलब्ध कराने का आदेश प्रशासन को दिया था किंतु मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्यवाई की , जबकि मुख्यमंत्री की घोषणा राजाज्ञा माना जाता है। इंटक के जिलाध्यक्ष ने इसके लिए अनशन पर बैठे थे किंतु अधिकारियों ने उन्हें आश्वासनों का घुट पिलाकर उन्हें अनशन से उठा दिया था हुआ कुछ भी नही। इसके बाद विनोद सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू को इस संदर्भ में शिकायती पत्र देकर उन्हें पूरी बात बताई थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस संदर्भ में राजस्व बाढ़ मंत्री विजय कुमार कश्यप से मिलकर रामगढ़, गंगापुर, दुबेछपरा व केहरपुर के कटान पीड़ितों का दर्द बताया जिसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री विजय कुमार कश्यप ने तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।



रिपोर्ट : वी चौबे

No comments