Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आमलोगों तक कार्यकर्ता पहुँचाया योजनाओं का लाभ : केतकी सिंह



बांसडीह,बलिया । भाजपा बांसडीह मंडल कार्यकताओं की रविवार को मैरीटार गांव में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन व  पुलिस द्वारा कार्य नहीं किये जाने पर गहरा आक्रोश ब्यक्त किया गया। बैठक में  पार्टी को मजबूत बनाने व सरकार की योजनाओं को आमलोगों तक पहुंचाने के लिए विचार विमर्श किया गया।  बैठक में बोलते हुए भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि कार्यकता पार्टी व संगठन के रीढ़ है इनके परिश्रम के बल पर ही पार्टी को मजबूती मिलती है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक आम लोगों तक पहुंचाने में मदद करने को कहा। केतकी सिंह ने बांसडीह क्षेत्र के प्रशासन व पुलिस के अधिकारीयों से कार्यशैली में सुधार लाकर कार्यकताओं के साथ ही आमलोगों की समस्याओं को त्वरित गति से हल करने को कहा। उन्होंने कार्यकताओं के मान सम्मान से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे अपना बोरिया बिस्तर समेटकर अनंयत्र चलें जाए। बैठक में राजेश सिंह,प्रमोद सिंह,शितांशु गुप्ता, दिनेश तिवारी,अरूण सिंह,सुनील पांडेय, विनोद गिरी,सोनू सिंह, राकेश सिंह, बृजेश पाण्डेय, हीरालाल यादव, सुनील राजभर,रंजन पाण्डेय,ध्रुव तिवारी,पवन यादव, रामप्रवेश यादव, उमाशंकर यादव, यदुनाथ सिंह, अनिल बर्मा, द्वारिका सिंह आदि थे। अध्यक्षता उमाशंकर त्रिपाठी व संचालन राजू दूबे ने किया।

No comments