Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

06 सितंबर का पंचांग और राशिफल: आज इस राशि वालों को होगा धन लाभ



*आज का पञ्चाङ्ग*
================
*रविवार, ६ सितंबर २०२०*
====================
सूर्योदय:  ०६:०६
सूर्यास्त:  ०६:३६
चन्द्रोदय:  २१:०७
चन्द्रास्त: ०९:२२
अयन  दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
कलियुगाब्द: ५१२२
शक सम्वत:  १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत:  २०७७ (प्रमादी)
मास  आश्विन
पक्ष  कृष्ण
तिथि:  चतुर्थी (१९:०६ तक)
नक्षत्र:  अश्विनी (२९:२४ तक)
योग:  वृद्धि (१५:३८ तक)
प्रथम करण:  बालव (१९:०६ तक)
द्वितीय करण:  कौलव (पूर्ण रात्रि)

*॥गोचर ग्रहा:॥* 
=============
सूर्य    सिंह 
चंद्र     मेष
मंगल  मेष (उदित, पूर्व)
बुध    कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु    धनु (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र   कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि   मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु    मिथुन
केतु    धनु

*शुभाशुभ मुहूर्त विचार*
================
अभिजित मुहूर्त: ११:५४ से १२:४४
अमृत काल:  २१:१७ से २३:०५
होमाहुति:  मंगल (२९:२४ तक)
अग्निवास:  आकाश
दिशा शूल:  पश्चिम 
नक्षत्र शूल: 
चन्द्र वास:  पूर्व 
दुर्मुहूर्त:  १६:५३ से १७:४३
राहुकाल:  १६:५९ से १८:३३
राहु काल वास:  उत्तर 
यमगण्ड:  १२:१९ से १३:५३

*चौघड़िया विचार*
==============
॥दिन का चौघड़िया॥ 
१ - उद्वेग      २ - चर
३ - लाभ      ४ - अमृत
५ - काल      ६ - शुभ
७ - रोग        ८ - उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥ 
१ - शुभ       २ - अमृत
३ - चर        ४ - रोग
५ - काल     ६ - लाभ
७ - उद्वेग     ८ - शुभ
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 

*शुभ यात्रा दिशा*
============
उत्तर-पूर्व (पान का सेवन कर यात्रा करें)

*तिथि विशेष*
==========
चतुर्थी तिथि का श्राद्ध आदि।

*आज जन्मे शिशुओं का नामकरण*
==========================
आज २९:२४ तक जन्मे शिशुओ का नाम  अश्विनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (चू, चे, चो, ला) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (ली) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

*उदय-लग्न मुहूर्त:*
===============
०६:०६ - ०६:५१ सिंह
०६:५१ - ०९:०८ कन्या
०९:०८ - ११:२७ तुला
११:२७ - १३:४६ वृश्चिक
१३:४६ - १५:५० धनु
१५:५० - १७:३२ मकर
१७:३२ - १८:५९ कुम्भ
१८:५९ - २०:२४ मीन
२०:२४ - २२:०० मेष
२२:०० - २३:५५ वृषभ
२३:५५ - २६:१० मिथुन
२६:१० - २८:३० कर्क
२८:३० - ३०:०६ सिंह

*पञ्चक रहित मुहूर्त:*
०६:०६ - ०६:५१ रोग पञ्चक
०६:५१ - ०९:०८ शुभ मुहूर्त
०९:०८ - ११:२७ मृत्यु पञ्चक
११:२७ - १३:४६ अग्नि पञ्चक
१३:४६ - १५:५० शुभ मुहूर्त
१५:५० - १७:३२ रज पञ्चक
१७:३२ - १८:५९ शुभ मुहूर्त
१८:५९ - १९:०६ चोर पञ्चक
१९:०६ - २०:२४ शुभ मुहूर्त
२०:२४ - २२:०० शुभ मुहूर्त
२२:०० - २३:५५ चोर पञ्चक
२३:५५ - २६:१० शुभ मुहूर्त
२६:१० - २८:३० रोग पञ्चक
२८:३० - २९:२४ शुभ मुहूर्त
२९:२४ - ३०:०६ मृत्यु पञ्चक

*आज का राशिफल*
==============
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने मे ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यो में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि का साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नही जाएगी। आज आप अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जायेगे इसके विपरीत अन्य लोगो के कार्य करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्यान तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन का आरंभ सामान्य रहेगा लेकिन धीरे धीरे प्रतिकूलता आती जाएगी पूर्वनिर्धारित कार्य मे विघ्न आने से आरंभ करने में परेशानी होगी। कार्य क्षेत्र पर आज लगभग सभी कार्यो में कुछ ना कुछ त्रुटि रहेगी। किसी अन्य के भरोसे रहने से हानि उठानी पड़ेगी। आज स्वयं के बल पर ही लाभ की संभावना रहेगी। परिवार में किसी सदस्य का गलत आचरण आपको आहत करेगा। थोड़ा बहुत मानसिक क्लेश दिन भर बना रहेगा। आज आप जैसा औरो के लिए सोचेंगे वैसी ही प्रतिक्रिया आपको मिलेगी। धन लाभ भागदौड़ के बाद भी सीमित रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा फिर भी व्यवहारों में अधिक सतर्कता बरते आपका गलत आचरण किसी के दिल को ठेस पहुचायेगा। लोग आपके सामने नही बोल सकेंगे परन्तु पीछे से सारी कसर निकाल लेंगे। झूठी चुगली के कारण अपमानित होना पड़ सकता है जिससे कलह के भी प्रसंग बनेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सामान्य ही रहेगा काम धंदे से खर्च की अपेक्षा कम ही आय होगी। संचित धन के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे। घरेलू कार्यो की अनदेखी बाद में भारी पड़ेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी इसके बाद लगभग सभी कार्यो को आराम से ही करेंगे। आज आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नही मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपके लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। मध्याह्न तक घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में  प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओ में अधिक भटकेगा। आज आपको लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आज आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढ़ने आर्थिक स्थिति खराब होगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत धन लाभ होने से आवश्यक खर्च निकाल लेंगे। धार्मिक प्रवर्तियो में मन लगेगा। 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक चोटादि लगने का भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आज आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन के विचार आज मन मे ही रह जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परिसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल आज अवश्य धन अथवा अन्य लाभो के रूप में मिलेगा। जमीन संबंधित एवं भागीदारी के कार्यो से आय होगी। थोक अथवा शेयर के कारोबारी निवेश का भरपूर लाभ ले सकेंगे। आज आपका सार्वजिक जीवन ठाठ बाट वाला रहेगा। किसी भी कार्य मे खर्च करने से पीछे नही हटेंगे इससे बीच मे थोड़ी आर्थिक विषमताएं भी आ सकती है। रहन-सहन में आडम्बर की झलक दिखेगी। गृहस्थ सुख आज उत्तम रहेगा परिजनो से पूर्ण स्नेह मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपमे वैचारिक शक्ति अधिक रहेगी सोच समझ कर ही कोई निर्णय लेंगे परन्तु आज किसी की जमानत अथवा अन्य भरोसे वाले कार्य मे ना पढ़ें स्वयं के साथ परिजनों के सम्मान को ठेस लग सकती है। दिन के आरंभ में सेहत नरम रहेगी धीरे धीरे सुधार आ जायेगा। कार्यो के प्रति गंभीर रहने पर भी व्यवसाय में मंदी के कारण ज्यादा लाभ नही कमा सकेंगे। बुद्धि बल से ही आज आशाजनक लाभ प्राप्त किया जा सकता है परन्तु आज धन खर्च करने पर ही धन की प्राप्ति संभव है। संध्या के समय किसी परिचित से उपहार मिल सकता है। परिवार में थोड़ी अशांति रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए कलहकारी रहेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल की कमी रहेगी। एक दूसरे के प्रति गलतफहमियां ना पाले अन्यथा बाद में पछतावा होगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियों से विचार मेल ना खाने से काम की गति प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों से आज बच कर रहना होगा लोग आपकी गलती करने की प्रतीक्षा में रहेंगे। घर मे भी महत्त्वपूर्ण कार्य सबकी सलाह लेकर ही करें अन्यथा रूठने मनाने में ही दिन निकल जायेगा। धन का खर्च बचाते भी अनर्गल वस्तुओं पर होगा। संतानो के विषय मे राहत रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे।









डेस्क

No comments