Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

24 घंटे बाद लकड़ा नाले में उतराया मिला किशोरी का शव




नगरा, बलिया। क्षेत्र के खनवर गॉव स्थित लकड़ा नाले में रविवार को डूबी किशोरी का शव सुबह मिला।शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दी।
         

नगरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया (खनवर)निवासी मैनेजर चौहान की 13 वर्षीय पुत्री लकड़ा नाले में नहाते वक्त डूब गई थी।किशोरी के डूबने की सूचना पुलिस को भी दी गयी थी।कुछ समय तक गांव व आसपास के युवकों ने नाले में उतर कर किशोरी का पता लगाने का प्रयास किया किन्तु किशोरी के पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा कुछ देर रुकने के बाद वहां से लौट आयी,लेकिन ग्रामीण आधी रात तक किशोरी की तलाश में जुटे रहे।


सुबह होते ही घटनास्थल से 800 मीटर दूर नाले के किनारे किशोरी के शव को उतराता हुआ  बच्चों ने देखा तो शोर किया। शव की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गयी ।सूचना पर नायब तहसीलदार रसड़ा व प्रभारी निरीक्षक पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दी। उधर किशोरी के नाले में डूबने की खबर मिलते ही परिजनों ने कोहराम मच गया। परिजनों की चीख चीत्कार से सबकी आंखे नम हो जा रही है।भाजपा के मण्डल अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रशासन की उदासीनता पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि तहसील से लगायत जिले के अफसरों से किशोरी के शव को ढूढने की गुहार लगाई गई किन्तु अफसरों पर कोई असर नहीं हुआ।
                               




रिपोर्ट संतोष द्विवेदी

No comments