Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने कहा सम्पन्न हुई सपा के युवा संगठनों की बैठक




दुबहर,बलिया : समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों की नगर विधान सभा की बैठक पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में संगठन में काम करने के इच्छुक युवाओं का आवेदन पत्र प्राप्त किया गया। तथा युवा संगठनों को मजबूत बनाने के लिए विस्तार से चर्चा किया गया।
पार्टी के जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार तानाशाही हो चुकी है। इस सरकार में किसान, दलित ,समाज के वंचित, शोषित,व छात्रों का शोषण किया जा रहा है।
समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों से सर्व समाज को अवगत कराना होगा। कहां की समाजवादी पार्टी विकास की राजनीति करती है।
लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष आशुतोष ओझा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ जनता उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। भाजपा की गलत नीतियों से देश खोखला हो रहा है।
इस मौके पर अनिकेत साहनी ,राजन कनौजिया, आजय यादव ,मुन्ना गिरी ,रविन्द्र यादव ,सेराज खान विक्की खान,राहुल यादव ,सोनू देव आदि लोग रहे।संचालन गणेश यादव ने किया।



रिपोर्ट : नितेश पाठक

No comments