Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

क्षेत्र पंचायत गड़वार की सम्पन्न हुई वार्षिक बैठक



गड़वार(बलिया) ब्लॉक प्रमुख विद्यावती देवी की अध्यक्षता मे क्षेत्र पंचायत गड़वार की वार्षिक बैठक की गई।ब्लॉक के समस्त अधिकारी, कर्मचारी व सदस्य गणों की उपस्थिति में  बैठक की कार्यवाही की गई।इस दौरान बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने 15वां वित्त,राज्य वित्त,मनरेगा आदि समस्त मदों से गत वर्ष किये गए व्यय के बारे में विस्तार से जानकारी उपस्थित लोगों को दिया तथा इस वितीय वर्ष में  कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना का प्रस्ताव मांगा। सहायक विकास अधिकारी
(आई.एस.बी)प्रमोद गुप्ता ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के बारे में विस्तार से बताया गया।लेखाकार विनोद सिंह ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।बीडीसी सदस्य आनन्द सिंह व लालबाबू यादव ने 15वां वित्त,राज्य वित्त,मनरेगा,शौचालय, प्रधानमंत्री आवास के बारे में उपस्थित अधिकारी गणों से जानकारी देने हेतु कहा।बैठक के अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामेश्वर यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया व संचालन जमाल अख्तर ने किया।इस मौके पर पप्पू सिंह,सुजीत गुप्ता,अर्जुन सिंह,रीना देवी,भूषा सिंह आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।बैठक के पूर्व बीडीसी सदस्य रहे अश्विनी शुक्ला की मौत हो जाने पर दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।


रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments