Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अपनी नाकामियों को छुपाने का प्रयास कर रही है भाजपा सरकार:- अरविंद गिरी


दुबहर, बलिया : समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए इसे जनविरोधी बताया।  बुधवार को हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि  कोरोना महामारी का प्रबंधन करने में सरकार पूर्णतया नाकाम है।  साथ ही साथ सरकार शासन के प्रत्येक मोर्चे पर विफल है।  योगी जी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जाति, धर्म, मजहब की राजनीति कर रहे हैं।  बताया कि जिस तरह से जनपद सहित पूरे प्रदेश देश में हत्या, लूट, अपराध, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है इस वजह से जनमानस में भय व्याप्त है। अब तो इस सरकार में पत्रकार व जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं रहे।  लेकिन सरकार चिर निद्रा में सो रही है ,नीति और योजना के अभाव में प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था रसातल को जा रही है।  श्री गिरी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के नाम पर एक जाति विशेष व व्यक्तिगत रंजिश को अंजाम दिया जा रहा है,  जिसे जनता समझ चुकी है।  कोरोनावायरस के साथ ही झूठा राष्ट्रवाद व धार्मिक उन्माद के बल पर भाजपा सत्ता हासिल करना चाहती है।  लेकिन इनकी कोशिशों को आगामी विधानसभा के चुनाव में करारा झटका लगेगा।  बतलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया गया।  लेकिन वर्तमान परिवेश में विकास का पहिया पूरी तरीके से जाम हो चुका है।  भाजपा जनता को मुंगेरीलाल के झूठे सपने दिखाने का काम करती है। कहा कि प्रदेश की जनता उम्मीद भरी निगाहों से समाजवादी पार्टी की तरफ देख रही है।


रिपोर्ट : नितेश पाठक

No comments