Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बीएसएस कें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरी हुंकार




रतसर,बलिया । हमारे पुर्वजों का समाज में एक विशिष्ठ मान सम्मान प्राप्त होता रहा है। यह सम्मान उन्हें सहजता से दान या भिक्षा के रूप में नही मिला था। यह सम्मान उन्होनें अपने तपोबल, पंडित्य,पुरुषार्थ और सत्य कर्मों से अर्जित किया था। हम उन्हीं यशस्वी और तेजस्वी कुलश्रेष्ठों के वंशज है। उक्त बाते रविवार को छित्तेश्वरनाथ की पावन भूमि चितबड़ागांव में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के विराट सम्मेलन ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कही।उन्होनें बताया कि तत्कालीन सामाजिक और राजनैतिक कारणों से आज हम अपनी शिक्षा,संस्कृति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा बड़ी कठिनाई से बचा पा रहा है। इसी क्रम में डा० विष्णु कुमार मिश्र, जिला सचिव ने ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ द्वारा वैश्विक महामारी कोविड -19 में जन सहयोग, सामाजिक सद्भावना के साथ आपदा काल में निःस्वार्थ भाव से सेवा किया। लोकसभा के प्रत्याशी एवं पूर्व मन्त्री सनातन पाण्डेय ने कहा कि बच्चों को संस्कार बनाने के लिए धार्मिक शिक्षा का अनिवार्य रूप से प्रोत्साहित करना समय की मांग है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने आए हुए आगन्तुकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने कुछ विप्र बन्धुओं को उनके अधिकार प्राप्त न्याय न मिलने पर संघ ने प्रशासन के समक्ष मौखिक एवं लिखित अभिव्यक्ति से दिलाने का जोरदार प्रयास किया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समवेत स्वर में स्वस्ति वाचन के साथ हुआ। वहीं बीएसएस के महिला मोर्चा विंग की जिलाध्यक्षा एवं लोक गायिक सुनीता पाठक ने अपने स्वागत गीत "ज्यों अंधेरे के घर आ गई हो किरण, यूं हुआ आपका आगमन स्वागतम " जैसे ही सुनाया। वहां बैठे सभी विप्रजनों ने जोरदार तालियों के साथ आए हुए मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर अभूत पूर्व स्वागत किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक भगवान पाठक, चेयरमैन केशरी नन्द त्रिपाठी, अवनीश पाण्डेय, उपेन्द्र तिवारी, दीपक दीक्षित, चन्द्रशेखर उपाध्याय, बबलू पाण्डेय, आदर्श मिश्र झब्बू, सुधीर मिश्रा,दयाशंकर तिवारी, ओमप्रकाश पाण्डेय, रजनी उपाध्याय, लाडली पाठक, आनन्द प्रकाश तिवारी, सुधीर तिवारी, राघवेन्द्र तिवारी, राजदीपक तिवारी, संतोष तिवारी, सुधीर चौबे, पिन्टू उपाध्याय, अभिराम त्रिपाठी, राजनारायन उपाध्याय, रवि कान्त उपाध्याय आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुबेर नाथ तिवारी एवं संचालन जिला महा मन्त्री अरुण कुमार दूबे ने किया।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments