Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें कहा पुलिस अधीक्षक के अचानक पहुँचने से मची अफरा तफरी



मनियर (बलिया) कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से बुधवार को मनियर थाने पर  पुलिस अधीक्षक बलिया  देवेन्द्रनाथ ने  औचक निरीक्षण किया। तथा अपने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया जब मनियर थान पर अचानक  पहुंचे तो विभाग में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने थाने के कार्यालय व कम्प्यूटर कक्ष निरीक्षण कर  क्षेत्र के बारें में जानकारी ली। तथा थानें के अभिलेख में चल रहे टांपटेन अपराधियों की विवेचनाओ, मुकदमे में वांछित व सक्रिय अपराधियों पर कारवाई के बारे में थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय से विस्तृत जानकारी ली। तथा मुकदमे में विवेचना को जल्द जल्द निस्तारण करने का सुझाव दिया। व थाना क्षेत्र में शांन्ति व्यवस्था बनाएं रखने का भी  दिशा निर्देश दिया।


रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments