Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कोविड - 19 से बचाव हेतु एनएसएस के छात्र छात्राओं ने लिया शपथ



नगरा, बलिया। श्री नरहेजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोविड-19 के बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने कोविड-19 जन-जागरूकता शपथ ली।

              इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुशीला सिंह ने कहा कि कोविड - 19 से बचाव हेतु हम सभी को मास्क लगाने एवं दो गज की दूरी बरतनी जरुरी है। साथ ही महाविद्यालय में आने वाले सभी लोगों की नियमित रुप से थर्मल स्कैनिंग और हाथों को सैनिटाइजर करना भी जरुरी है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.कृष्ण मोहन सिंह ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और स्वयसेवक स्वयंसेविका को कोविड-19 बचाव हेतु हाथ आगे कर शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से कोरोना संबंधी बचाव जागरूकता का प्रचार- प्रसार करने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता सिंह, राजेश सिंह, प्रदीप मिश्रा, धनंजय शर्मा, विनोद मिश्रा, कृष्ण मोहन सिंह सहित कर्मचारी व छात्र मौजूद थे।

                                  

रिपोर्ट : संतोष द्विवेदी

No comments