Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सपा के युवा संगठनों ने फुका प्रदेश सरकार का पुतला



बलिया : हाथरस कांड तथा लखनऊ में हुए प्रदेश के युवा संगठनों के अध्यक्षों पर लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी युवजन सभा व लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने टीडी कॉलेज चौराहे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। 
इस दौरान लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष आशुतोष ओझा ने कहा कि प्रदेश की सरकार पूरी तरीके से निरंकुश हो चुकी है। हमारे प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है आए दिन बलात्कार, हत्या, लूट जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। लेकिन प्रदेश की योगी सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। 
मनीष दुबे मनन ने कहा की हाथरस की घटना उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक काला अध्याय है।  मुख्यमंत्री जी को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।  क्योंकि उत्तर प्रदेश पूरी तरीके से नेतृत्व विहीन ,वदिशाहीन हो चुका है। 
पुतला दहन करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता मुन्ना गिरी, जलालुद्दीन जेडी, सेराज, गुड्डू यादव ,अमित राय। आदि लोग रहे।


रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments