Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सांसद ने किया स्वामित्व प्रमाण पत्र का वितरण

  


बाँसडीह, बलिया । सलेमपुर (भाजपा) सांसद रविन्द्र कुशवाहा द्वारा स्वामित्व प्रमाण पत्र का वितरण रविवार को किया गया। जहाँ तमाम लोग उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  11 अक्टूबर शुक्रवार को ही स्वामित्व योजना के तहत जमीन के मालिकाना हक का कागज देकर पहले चरण की शुरूआत किये। जिसके मद्देनजर यह प्रमाण पत्र सांसद ने वितरण किया।भारत गांवों का देश कहा जाता है। और इस ग्रामीण भारत के लिए परिवर्तन का अहम पहल है। सरकार के इस पहल से कुछ  ही वर्षों में ग्रामीणों को काफी हद तक लाभदायक होगा। हालांकि स्वामित्व योजना को श्री  मोदी ने गत 24 अप्रैल 20 को  राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर ला दिया था। उक्त योजना के से ग्रामीण हिंदुस्तान  में प्रॉपर्टी से जोड़कर विवादों के सही निस्तारण का उद्देश्य रखा गया है। इस योजना के माध्यम से आधुनिक तकनीकीकरण जैसे ड्रोन सर्वे  की मदद से ग्रामीण इलाकों के आबादी का सरहद आंकलन किया जाएगा। इससे लोगों को बहुत ही राहत मिलेगी। कानूनी विवाद उत्पन्न होने में सहयोग मिलेगी।इस मौके पर उपजिलाधिकारी  दुष्यंत कुमार मौर्य तहसीलदार श्रवण राठौर भाजपा नेत्री केतकी सिंह मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी रविंद्र सिंह राजू दुबे पुरुषोत्तम सिंह आदि रहे।



रिपोर्ट : रविशंकर पांडेय

No comments