Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुतला फूंकने जा रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने रोका



सिकंदरपुर, बलिया। हाथरस में पीड़िता की मौत के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेश के नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को नोएडा में पुलिस प्रशासन द्वारा रूप दिए जाने के विरोध में सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता हृदयानंद पाण्डेय के नेतृत्व में सुबे के मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसएचओ बालमुकुंद मिश्रा व चौकी प्रभारी अमरजीत यादव ने अपने हमराहीओं सहित कांग्रेसी नेताओं के हाथों से पुतला छीन लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारा लगाते हुए वापस चले गए इस दौरान प्रमुख रूप से आनंद मिश्रा, मदन यादव, हृदयानंद, देवेंद्र पांडेय फिरोज अंसारी, मोतीलाल चौहान, मनोज सिंह, मिट्ठू सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।


रिपोर्ट- सनोज कुमार

No comments