Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

10 नवंबर राशिफल:आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, खुलेंगे तरक्की के द्वार

 





मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और आज इसका लाभ आपको मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में वरिष्ठ आपकी मदद करेंगे। वहीं व्यापारी आर्थिक नुकसान से बचें। आज आप अपना हर काम बहुत ही सोच समझकर करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन शांति से गुजरेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। आज आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। शाम को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि किसी कारणवश आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो दफ्तर में आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। हालांकि इस समय आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। घर की सजावट में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा सुख सुविधा की चीजों पर भी आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय पढ़ाई लिखाई के प्रति लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है। बेहतर होगा आप मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और कुछ दिनों से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। लोहे के कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में अपने सभी काम बहुत ही तेजी से पूरे करने की कोशिश करें। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उतना अच्छा लाभ आपको होगा। अगर आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको कठोर परिश्रम करना होगा। वहीं व्यापारियों को अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने व्यापार के लिए बैंक से बड़ा लोन लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचना होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। अपने प्रिय का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काफी थकान भरी रहेगी। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना होगा। जरा सी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको कुछ बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती है। इस समय आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के हाथ आज अच्छा मुनाफा लग सकता है खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। आप अपने तयशुदा बजट से ज्यादा दूर न जाएं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सेहत आपकी कुछ कमजोर रहेगी। सिर दर्द, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है और आप राहत की सांस लेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप मन लगाकर और पूरी मेहनत के साथ अपना हर काम करेंगे। दफ्तर में आज कोई महत्वपूर्ण मीटिंग भी हो सकती है। व्यापारियों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपका काम इलेक्ट्रॉनिक्स, डेयरी उत्पाद, कपड़े, कॉस्मेटिक्स, डीजल, पेट्रोल आदि से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ हंसी मजाक में आज का दिन गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आप कुछ जरूरी खर्च भी कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से यदि आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं चल रही है तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। ज्यादातर मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की तो आज पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। यदि आप किसी से आर्थिक सहायता की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लग सकती है। इस समय आपको बहुत ही धैर्य और हिम्मत से काम लेना होगा। ईश्वर पर भरोसा रखें, जल्द ही आपकी समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज का भार बढ़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी बोझिल और थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। लंबे समय से चले आ रहे आपके किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके शानदार प्रदर्शन के लिए आपको खूब तारीफें मिलेगी। वहीं व्यापारियों को कुछ नए और महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आने वाले दिनों में इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो उसमें आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो ठंडी चीजों के सेवन से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको अपने शब्दों का अधिक ध्यान रखना होगा अन्यथा जाने अनजाने में आप दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। साथ ही इसका बुरा असर आपके रिश्तों पर भी पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। वे आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी दे सकते हैं। बेहतर होगा आप उनकी छोटी सी बात को भी नजरअंदाज न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको कोई बड़ा फायदा नहीं मिलेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में वाद विवाद होने की आशंका है। बड़े भाई के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस तरह के मामलों में गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेना चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक और शारीरिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज सुलझ सकता है और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। फैसला आपके हक में आएगा और जल्द ही इसका फायदा आपको मिलेगा। पिछले कुछ समय से यदि घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा और आपको अपनों के साथ समय बिताने का भी अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। अपने प्रिय के साथ आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने की सलाह दी जाती है। आपको अहंकार और टकराव से बचना होगा। दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दफ्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आप इसी तरह ईमानदारी से मेहनत करते रहें, जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। वहीं व्यापारियों को भी बड़ा आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा, साथ ही छोटे भी आपका सम्मान करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ आज आप काफी अच्छा समय गुजारेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपकी मानसिक चिंता कुछ कम हो सकती है। कामकाज से जुड़ी किसी परेशानी के दूर होने से आपको काफी राहत मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग की सूचना आपको मिल सकती है। बेहतर होगा आप पहले से ही अपनी तैयारी रखें। वहीं दूसरी ओर थोक व्यापारियों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। आर्थिक रूप से मजबूती के लिए आपको पैसों के मामले में अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो इस समय बड़ा निवेश करने से बचें। पारिवारिक जीवन के लिए दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। आपके जीवनसाथी आपसे नाराज रह सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक


डेस्क

No comments