Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सुहागरात के बाद बिगड़ी दुल्हन की तबीयत, इलाज शुरू होते ही उड़ गए दूल्हे के होश

 



हिसार। हरियाणा के हिसार जिले में एक शख्स की पत्नी की सुहागरात के बाद सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह उसे तुरंत अस्पताल ले गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसकी पत्नी का इलाज शुरू किया, अन्य जांचों के साथ एचआईवी का भी टेस्ट कराया गया। लैब से आई टेस्ट देखकर शख्स के पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, शख्स की नई दुल्हन की एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव थी।

दरअसल, हिसार जिले के एक गांव में 22 वर्षीय युवक ने बीते दिनों गांव की ही 18 वर्षीय एक युवती से शादी की थी। कोरोना काल की वजह से शादी बेहद साधारण तरीके से संपन्न हुई थी। घर, परिवार और कुछ चुनिंदा लोग ही शादी समारोह में शामिल हुए थे। विधि-विधान से शादी के बाद युवक अपनी नई दुल्हन को विदा कराकर घर लाया। युवक और परिवार के सभी लोग इस शादी से बेहद खुश थे।

सुहागरात के बाद अगली सुबह दुल्हन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। युवक उसे तुरंत अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर को पूरी बात बताई। अस्पताल में डॉक्टर ने दुल्हन के कुछ टेस्ट करवाए, ​जिसमें एचआईवी भी शामिल था। लैब से आई टेस्ट में दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव निकली। डॉक्टर ने जब यह बात युवक को बताई तो उसके होश उड़ गए। यह बात उसने अपने परिजनों और ससुरालवालों को बताई।

युवक ने जांच के लिए अपना सैंपल दिया तो उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। परिजनों और ससुरालवालों ने दुल्हन का एक बार फिर से टेस्ट करवाया। दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने पर बवाल मच गया। इस बाद युवक ने अपनी पत्नी का टेस्ट हिसार के अस्पताल में करवाया था। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के आधार पर फैसला लिया जाएगा।



डेस्क

No comments