Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पत्नी पर लगाया हत्या की सुपारी देने का आरोप, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार



सुखपुरा (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय महामंत्री ठाकुर अनूप सिंह ने अपनी पत्नी विभा सिंह पर हत्या की सुपारी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में पत्नी के साथ दो नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए सुखपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी ठाकुर अनूप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में पत्नी विभा सिंह पर सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि मेरी पत्नी सुपारी देकर अपराधियों से मेरी हत्या कराने की साजिश रच रही है, ताकि वह मेरी संपत्ति की वारिस बन सके। इसका ऑडियो टेप मेरे पास है। जिन लोगों को सुपारी देकर मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है, उसमें छोटे सिंह उर्फ सतीश सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह हाल मुकाम सहतवार थाना सहतवार, अख्तर अंसारी पुत्र सैफुद्दीन अंसारी ग्राम मुड़िआरी थाना मनियर एवं एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। सिंह ने अपनी पत्नी को भी आरोपी बनाया है। गिरफ्तार आरोपियों में छोटे सिंह व अख्तर अंसारी हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने संबंधित धारा में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

-----------


भाजपा नेता अनूप सिंह की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दो आरोपियों छोटे सिंह व अख्तर अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

वीरेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक, थाना सुखपुरा


रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments