Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मां-बेटी के सिर पर प्रहार कर हत्या, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी

 


बेल्थरारोड,बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में मां और बेटी की किसी हथियार से सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गयी है। शुक्रवार को मड़हे में दोनों के शव अलग अलग चारपाई पर रजाई के अंदर पाया गया। घटना गुरुवार की रात्रि की बताई जा रही है। शुक्रवार की अपराह्न घर के बगल से गुजरते वक्त ग्रामीणों ने दोनों को चारपाई पर लेटे देखा तो आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुँची पुलिस व फ़ॉरेंसिक की टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर थाने चले गए।

          

 भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली हरिजन बस्ती निवासी वीरेंद्र राम विद्युत विभाग में वाराणसी में कार्यरत है। उनके तीनों लड़के उनके साथ वाराणसी में ही रहते है। वीरेंद्र राम की पत्नी 55 वर्षीय सुरजावती देवी व पुत्री 22 वर्षीय रानी ही गांव पर रहते थे। ग्रामीणों की माने तो रानी की शादी भी तय हो गई थी। शुक्रवार को अपराह्न वीरेंद्र के मड़हे के तरफ से कोई महिला गुजरी तो घर मे कोई चहल पहल नहीं थी। मां बेटी अपने अपने बिस्तर पर रजाई ओढ़े पड़े हुए थे। घर का दरवाजा भी नहीं लगा था। आशंका होने पर महिला ने आसपास के लोगों को बुलाया। जब ग्रामीणों ने दरवाजे पर जाकर आवाज लगाई तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। किसी अनहोनी की आशंका पर ग्रामीण पुलिस को सूचना दिए। पुलिस मौके पर पहुंची तो हत्या की जानकारी हुई।दोनों के सर पर किसी हथियार से प्रहार किया गया था। माँ के चेहरे और अधिक वॉर किये गए थे। घटना की जानकारी होने पर आसपास के थाने, सीओ रसड़ा और फ़ॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँचकर छानबीन जुट गई तथा दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

                              

रिपोर्ट  संतोष द्विवेदी

No comments