Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

व्यक्ति दुनिया से चला जाता है किन्तु उसके विचार हमेशा प्रासंगिक रहता है: उपेन्द्र तिवारी



रतसर (बलिया) व्यक्ति दुनिया से चला जाता है किन्तु उसकी कृति, उसके विचार हमेशा  प्रासंगिक रहता है। उसे कभी भुलाया नही जा सकता। उक्त विचार प्रदेश सरकार के स्वतन्त्र प्रभार मन्त्री उपेन्द्र तिवारी ने व्यक्त की। कस्बे के बिका भगत पोखरे पर स्व० शिवलोचन यादव की श्रद्धांजली सभा बुद्धवार को आयोजित की गई जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। श्री तिवारी ने कहा कि स्व० यादव भले ही हमारे बीच नही है किंतु अपने विचार अपने किए गए कार्यों से सदैव जिन्दा रहेगें। इस अवसर पर उपेन्द्र पाण्डेय, टुनटुन उपाध्याय, पिन्टू पाठक, विजय प्रकाश वर्मा, डा० मदन राजभर, मनोज सिंह प्रधान, आलोक पाण्डेय, मदन यादव, बंटी सिंह, विजय कुमार गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता ओम प्रकाश यादव तथा संचालन उमेश सिंह ने किया।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments