Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

18 नवंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद शुभ

 






मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अपनी आर्थिक योजनाओं को आप गुप्त रखेंगे तो बेहतर होगा। पैसों से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आज के दिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंच सकती है। बेवजह दूसरों के मामलों में बोलने से बचें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी आप उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से पूरा करेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10:15 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। इस समय आलस्य का त्याग करने में ही आपकी भलाई है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ तालमेल बना रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करें अन्यथा आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में लापरवाही करने से बचें अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में कोई परेशानी चल रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। लंबे समय बाद आज आप मन लगाकर काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप लकड़ी का कारोबार करते हैं तो आपको जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में धूप-छांव की स्थिति रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा रिश्तों में दूरियां काफी बढ़ जाएगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज किसी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको जो भी जिम्मेदारी दी जाए उसे ध्यानपूर्वक और मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें। दूसरों के भरोसे अपना कोई भी काम न छोड़े अन्यथा आपके बॉस का पारा चढ़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े सौदेबाजी से आज बचना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज उनके साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों को लेकर पिता के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 45

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10:10 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह-सबह जीवनसाथी के साथ किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। अगर आप शांति से काम लेंगे तो बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ेगी। पैसों की बात करें तो अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अगर आप सोच समझकर अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का उपयोग करेंगे तो इसमें आपका ही फायदा है। कुछ दिनों से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपको उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में कार्यभार अधिक है तो आपको अपनी योजनाएं पहले ही बना लेनी चाहिए। इससे आप जल्दबाजी से बच सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक ठाक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा लेकिन आपको ज्यादा भागदौड़ से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। एक ओर जहां खर्चों की लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर पुराने किसी कर्ज को लेकर भी आप पर दबाव अधिक रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज किसी सहकर्मी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपकी गर्म मिजाजी आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है इसलिए आपको खुद पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घरेलू कलह बढ़ने से आप काफी चिंतित रहेंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। पैसों को लेकर चल रहा आपका प्रयास विफल हो सकता है। हालांकि इस बात से आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है, जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ आज कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप खुलकर अपने प्रिय के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को अपनी रफ्तार पर ध्यान देने की जरूरत है। दफ्तर में आप अपने सारे काम तेजी से करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। यदि आप अपने कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आमदनी आपकी बढ़िया रहेगी। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर प्राप्त होगा। दफ्तर में आपके प्रदर्शन में सुधार देखकर वरिष्ठ काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों को कुछ खास फायदा नहीं मिल पाएगा। अगर आप खाने पीने की चीज़ों का कारोबार करते हैं तो आपको स्वच्छता का अधिक ध्यान रखना होगा। घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण और कठिन कार्य आज पूरा होने से आपको राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आज कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है लेकिन आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं आने देंगे। मुमकिन है आप घर की मरम्मत या फिर अन्य सुख सुविधा की चीज़ों पर खर्च करें। भाई बंधुओं और माता पिता का भी सहयोग मिलेगा। आज आप अपने सभी निर्णय पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे जिनका आने वाले समय में आपको अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। आज आप स्वयं पर भी ध्यान देंगे। आप स्वयं के लिए नए वस्त्रों और आभूषणों की भी खरीदारी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में समस्या आ सकती है। जीवनसाथी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कामकाज के लिहाज से दिन बढ़िया साबित होगा। नौकरी हो या व्यवसाय आपको सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 5:40 से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज लगभग सभी कार्यों में आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार आस पास के लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है और आप इस मौके का पूरा फायदा उठाएंगे। इसके परिणामस्वरूप आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो किसी नए व्यवसाय में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। सभी का प्रेम और समर्थन आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहत में सुधार होने से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:40 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जल्दबाजी में ऐसे निर्णय न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। बेहतर होगा आप अपना हर कदम सोच समझकर ही आगे बढ़ाएं। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ खास फायदेमंद नहीं रहेगा। आज आप मौज मस्ती और मित्रों के पीछे काफी धन खर्च कर सकते हैं जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। किसी करीबी से आपको धोखा मिल सकता है। बेहतर होगा कि आप आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा न करें। घर परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी और आपके संबंध भी अच्छे रहेंगे। आज दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा जिससे आपके काम में भी रफ्तार आएगी और आप अपने उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यापार में कोई बड़ा लाभ मिलने का योग बन रहा है। किसी निजी काम से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपकी बिगड़ी हुई सेहत आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। आपके मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन रहेगा और आसपास के लोगों से कुछ मनमुटाव भी संभव है। ऐसे में खुद पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। आपकी उग्रता परिजनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हालांकि आपकी आपसी समझ अच्छी रहेगी और आपके बीच कोई समस्या नहीं होगी। अगर बात पैसों की करें तो दिन मिलाजुला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है लेकिन आज आय के नए स्रोत मिलने का भी योग बन रहा है। दफ्तर में कुछ स्वार्थी सहकर्मी आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। बेहतर होगा ऐसे लोगों से आप सावधान रहें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:40 तक



डेस्क


No comments