Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, वेदी पूजन कर भगवान भाष्कर की उपासना


रतसर (बलिया) महाछठ पर्व पर शुक्रवार को तालाब, पोखरों के घाटों पर व्रती महिलाओं ने वेदी पूजा की। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। मानसरोवर तालाब का जहां सुन्दरीकरण किया गया वहीं सूर्य देव के प्रतीक के रूप में घोड़े छोड़े गए। घर व तालाब तक जाने वाले मार्गों की विधिवत सफाई की गई थी। क्षेत्र के छठ घाटों पर शुक्रवार सायंकाल से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तालाब व पोखरों के किनारे बने छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं पुत्र एवं पति की मंगलकामना के लिए व्रती महिलाओं ने तालाब के किनारे जल में खड़े होकर छठ मइया की पूजन एवं अर्चन किया। इस दौरान मंगल गीतों की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान क्षेत्र में चौकी प्रभारी रामअवध अपने हमराही के साथ चक्रमण करते रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments