Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जनकल्याण परिषद की बलिया इकाई का हुआ गठन


हल्दी, बलिया।जन कल्याण परिषद उ०प्र० की बलिया इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष श्री हरीश चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में रविवार के दिन क्षेत्र के बबुआपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर एक बैठक सम्पन्न हुई।जिसमे  समाज के विकास हेतु तथा संगठन को मजबूत व विस्तार करने पर चर्चा की गई।साथ ही सर्वसम्मति से संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया।जिसमे आतीश उपाध्याय (अधिवक्ता) को जिलाउपाध्यक्ष ,केशव नारायण पाण्डेय(अधिवक्ता)जिला महामंत्री, राधेश्याम पाण्डेय जिला संगठन मंत्री,जिला संयोजक मुनीजी पाण्डेय तथा मुख्य सलाहकार शैलेश उपाध्याय को बनाया गया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष आतीश उपाध्याय ने कहा कि आज भी हमारे प्रदेश व देश मे लोग भूखे पेट सो रहे है।गरीबो के साथ अन्याय हो रहा है।ये संस्था गरीबो को उनका हक दिलाने के लिए लड़ेगी।जिला महामंत्री केशव नारायण पाण्डेय ने संस्था के विस्तार व गरीबो की मदद के लिए लोगो को संस्था से जुड़ने की बात कही।बैठक के अन्त में जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के बारे में बारीकी से समझाया।इस मौके पर सुजीत कुमार उपाध्याय, संजय कुमार पाण्डेय,पप्पू यादव,नान्हू उपाध्याय,विक्रमादित्य पाण्डेय,रामजी यादव,रामेश्वर जी,अश्वनी उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित रहे।


आतीश उपाध्याय

No comments