Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मासूम की मौत पर उग्र हुए लोग, किया चक्काजाम

 


जाम स्थल पर ग्रामीणों से वार्ता करते विधायक सुरेंद्र सिंह व अन्य


बैरिया,बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज से सती घाट रोड पर  छह वर्षीय बालिका को एक ट्रैक्टर से धक्का लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसको पहले निजी चिकित्सक के यहाँ ले गए जहाँ से चिकित्सक के राय पर उसे परिजन सी एच सी सोनबरसा ले गए जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव के साथ देवराज ब्रह्म बाबा स्थान पर एन एच31 को जाम कर दिया।विधायक व क्षेत्राधिकारी के पहल पर चक्का जाम छूटा।



दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज सती घाट रास्ते पर मुरारपट्टी गांव के सामने लालगंज से अपने घर बलिवन्त छपरा जा रही खुशी गुप्ता पुत्री शुशील  गुप्ता उम्र छह साल को सती घाट से आ रही ट्रैक्टर से धक्का लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीरावस्था में राहगीरों ने पहले निजी चिकित्सक के यहाँ ले गए जहाँ से चिकित्सक के राय पर उसे सी एच सी सोनबरसा ले जाया गया।जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजन शव लेकर देवराज ब्रह्म मोड़ लेकर चले आये और शव को एन एच 31 पर रख जाम लगा दिए। इस वजह से  करीब दो घंटे तक एन एच पर पहिया थमा रहा।सूचना पर बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह एस एच ओ दोकटी अमित सिंह,चौकी प्रभारी लालगंज अनिरुद्ध सिंह,एस एच ओ संजय त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी बैरिया राजेश त्रिपाठी पहुच परिजनों को समझाने लगे। लोगो के मांग पर बैरिया विधायक ने पुलिस को निर्देशित किया कि बालू लदी ट्रैक्टर 07 बजे सुबह के बाद शाम 07 बजे तक नही चलेगी। उसके बाद परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाई से इनकार कर दिया और शव को लेकर अपने घर चले गए।








रिपोर्ट बी. चौबे

No comments