बलिया के गांव में हुआ एक दिवसीय हरेश्वर नाथ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
गड़वार, बलिया: क्षेत्र के ग्राम सभा हरिपुर में एक दिवसीय हरेश्वर नाथ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीत के लिए दमखम दिखाया। दर्शकों ने भी तालियों से स्वागत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।इस प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने खेल के मैदान में 3000 मीटर 1600 मीटर 800 मीटर की दौड़ में दमखम दिखाया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी बलिया के जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव ने कहा कि खेलों से युवाओं में आपसी समरसता व हौसला बढ़ता है, इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोक गीत व भजन गायक कन्हैया उपाध्याय हरिपुरी ने कहा कि युवाओं को हार व जीत को चुनौती समझकर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अभ्यास करना चाहिए।विशिष्ट अतिथि संतोष भाई ने भी अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होने और जीत का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
3000मी. प्रतियोगिता में ईश्वर चंद वर्मा प्रथम,रमेश यादव द्वितीय, प्रिंस साहनी तृतीय,मनीष सिंह साहब चतुर्थ व अजय का स्थान पंचम रहा।1600 मीटर की दौड़ में दीपक का स्थान पहला, जेपी यादव दूसरा, दीपक कुमार यादव का स्थान तीसरा मन्नू यादव चौथा व सन्नी देव का स्थान पांचवा रहा। अंत में800मी. की दौड़ में सोनू का स्थान पहला,पिंटू राजभर दूसरा,अजीत यादव तीसरा, जयशंकर यादव चौथा, व मुकेश यादव का स्थान पांचवा रहा। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया ।इस मौके पर आयोजन कर्ता पुनीत उपाध्याय ,जितेंद्र यादव मलखान,नीलेश श्रीवास्तव के अलावा सपा के जिला महासचिव राजन कन्नौजिया, मुमताज भाई, पूर्व प्रधान उमेश चंद्र उपाध्याय नंद जी उपाध्याय, राजेश कुमार बब्लू उपाध्याय, वीरेंद्र उपाध्याय, दुर्गेश कुमार, बालकृष्ण उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन राजेश दुबे ने किया।
रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव
No comments